LIVE
आज का मौसम, 11 September 2024: दिल्ली-NCR में तेज बारिश के आसार, यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे मेघ; जानें अन्य शहरों में मौसम का हाल
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 11 September 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग द्वारा मौसमी गतिविधियों को देखते हुए विभिन्न राज्यों और जिलों में भारी बारिश या अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड व देश के अन्य राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। कई जिलों में बारिश के कारण जलजमाव तो कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कहीं लगातार बारिश से सालों के रिकॉर्ड टूटे हैं तो वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। इस साल राजस्थान में 58 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है, जबकि बिहार में सामान्य से 27 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। आइए जानें आपके शहर में मौसम का हाल -
SEPT 11, 2024 18:15 IST
दिल्ली में गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में बुधवार को मौसम सुहावना रहा। सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई और दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना है।
SEPT 11, 2024 17:00 IST
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई इलाकों में भारी व अति भारी बारिश का सिलसिला अभी कुछ दिन जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक कम दबाव का क्षेत्र आज फिर अवदाब (डिप्रेशन) बन गया है और फिलहाल उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है और आगामी 24 घंटे में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर आगे बढ़ने का प्रबल अनुमान है।
SEPT 11, 2024 15:29 IST
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान, अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए अगले 48 घंटों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
मथुरा और आगरा को ‘रेड अलर्ट’ के तहत रखा गया है, जिसके तहत संभावित प्राकृतिक आपदाओं के लिए उच्चतम स्तर की तैयारियां करने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा, राज्य के एक दर्जन से अधिक अन्य जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।
मथुरा और आगरा को ‘रेड अलर्ट’ के तहत रखा गया है, जिसके तहत संभावित प्राकृतिक आपदाओं के लिए उच्चतम स्तर की तैयारियां करने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा, राज्य के एक दर्जन से अधिक अन्य जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 11, 2024 13:18 IST
उत्तराखंड में अगले 10 दिनों का मौसम
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है और बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून समेत कई शहरों में अगले 10 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होगी।
SEPT 11, 2024 11:24 IST
बिहार में कल बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना समेत, दरभंगा, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, गया, नवादा, बेगूसराय, शेखपुर, औरंगाबाद, अरवल, लखीसराय, रोहतास, कैमूर, गोपालगंज, सिवान, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरनगर और शिवहर में हल्की बारिश की संभावना है।
SEPT 11, 2024 10:22 IST
SEPT 11, 2024 09:32 IST
मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए गए हैं। इस दौरान झाबुआ, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, होशंगाबाद, सीहोर, भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, गुना, श्योपुर कलां, शिवपुरी, टीकमगढ़, सतना, पन्ना, सीधी, उमरिया, अनूपपुर और डिंडोरी में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 11, 2024 08:53 IST
SEPT 11, 2024 08:14 IST
बिहार में रूठा मानसून
बिहार में मानसून फिर सुस्त पड़ गया है। मौसम विभाग ने बिहार के किसी भी जिले में बारिश की चेतावनी जारी नही की है। विभाग ने बताया कि बिहार में बारिश की संभावना नहीं बन रही है। बता दें कि प्रदेश में अभी सामान्य से 26 प्रतिशत बारिश कम दर्ज की गई है।
SEPT 11, 2024 08:12 IST
मध्य प्रदेश 10 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, दमोह और कटनी में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
SEPT 11, 2024 05:38 IST
नोएडा में बरसेंगे झमाझम मेघ
आईएमडी ने आज गौतमबुद्ध नगर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो शहर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। इससे शहर के तापमान में कमी आएगी और उमस भरी गर्मी से निवासियों को राहत मिलेगी।
SEPT 11, 2024 05:37 IST
गाजियाबाद में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गाजियाबाद जिला भी शामिल है। आईएमडी ने आज गाजियाबाद में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया है।
SEPT 11, 2024 05:37 IST
दिल्ली में बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने पूरी दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है।
SEPT 11, 2024 05:37 IST
जयपुर समेत राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत झुंझुनू, सीकर, भीलवाड़ा, राजसमंद, बांसवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, झालावाड़, कोटा, बारां और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 11, 2024 05:37 IST
उत्तर प्रदेश में मानसून मेहरबान
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के बिजनौर, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर और फतेहपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
