LIVE

आज का मौसम, 1 October 2024 Highlights: दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम, यूपी में भी मूसलाधार बारिश का दौर थमा

Pooja KumariUpdated Oct 1, 2024, 19:04 IST

आज का मौसम, 1 October 2024 Highlights: दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम, यूपी में भी मूसलाधार बारिश का दौर थमा
आज का मौसम, 1 October 2024 Highlights: दिल्ली में आज साफ रहेगा मौसम, यूपी में भी मूसलाधार बारिश का दौर थमा

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 1 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली मे बारिश ब्रेक लगने से तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में आज मौसम साफ रहने वाला है। 3 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम बना रहने वाला है। उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर से थमने वाला है। पश्चिमी यूपी में 1 से 3 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में इस दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है। फिलहाल यूपी में कहीं भी अच्छी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

OCT 01, 2024 18:33 IST

दिल्ली में गर्मी से परेशान लोग

दिल्ली में बारिश का दौर थम गया है। बारिश की कमी होने से उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी है। दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है। तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं।
OCT 01, 2024 17:35 IST

रांची में बारिश का दौर थमा



झारखंड की राजधानी रांची में बारिश का दौर थम गया है। शहर को मौसम विभाग ने ग्रीन जोन में रखा हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यहां आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
OCT 01, 2024 16:28 IST

Rajasthan Weather Forecast Today: राजस्थान के 7 जिलो में बारिश का अलर्ट

मौसम विभा के अनुसार राजस्थान में आज मंगलवार को उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। जिसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए देखें पल-पल का अपडेट
OCT 01, 2024 16:19 IST

Bihar Weather Forecast Today: बिहार में कब थमेगी बारिश ?

बिहार में पिछले 5 से 6 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। विदाई से पहले यहां जमकर बारिश दर्ज की गई। विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक बारिश कम होगी। सितंबर माह में बिहार में 88% बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बिहार में सामान्य से 28% कम बारिश दर्ज की गई है। लेकिन, अब ज्यातर इलाकों में बारिश लगभग न के बराबरा होगी।
OCT 01, 2024 15:09 IST

Delhi Weather Forecast Today: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 85 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
OCT 01, 2024 09:20 IST

रांची में आज बारिश होने के आसार


रांची में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। बीते दिन सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा।
OCT 01, 2024 06:01 IST

यूपी में मूसलाधार बारिश का दौर थमा


उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला फिर से थमने वाला है। पश्चिमी यूपी में 1 से 3 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में इस दौरान छिटपुट बारिश हो सकती है। फिलहाल यूपी में कहीं भी अच्छी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
OCT 01, 2024 06:00 IST

फलोदी में रहा सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलोदी में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में नमी की औसत मात्रा 70 से 100 फीसदी के बीच रही। राजस्थान में आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।
OCT 01, 2024 06:00 IST

बिहार में कई जगह बिजली गिरने का अलर्ट


बिहार में आज पश्चिम और मध्य भागों में एक या दो स्थानों पर बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की भी संभावना है। लेकिन इसको लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
OCT 01, 2024 06:00 IST

बिहार का बांका रहा सबसे गर्म

OCT 01, 2024 06:00 IST

बिहार में रौद्र रूप दिखा रही नदियां

बिहार के दरभंगा जिले में कोसी नदी और सीतामढ़ी में बागमती नदी सहित चार जिलों में सात स्थानों पर नदियों के तटबंध टूटने से सोमवार को कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार गंडक कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों में आयी बाढ़ के कारण 16 जिलों पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा के 55 प्रखण्डों में 269 ग्राम पंचायतों की करीब 9.90 लाख आबादी प्रभावित हुई है।