LIVE
आज का मौसम, 08 October 2024 Highlight: यूपी-बिहार में बदला मौसम, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल
Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 08 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अन्य उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का दौर थमने के बाद, दक्षिण भारत और उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश का दौर जारी है। केरल, कर्नाटक, मेघालय आदि राज्यों में बदरा झमाझम बरस रहे हैं। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है और उमस भरी गर्मी से राहत भी मिल रही है। इस बीच यूपी-बिहार और झारखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। बारिश होने से यहां भी लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों में मौसम का हाल -
OCT 08, 2024 15:44 IST
यूपी के 40 जिलों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के बिजनौर, वाराणसी, सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, संभल, गोरखपुर सहित 40 जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादल बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
OCT 08, 2024 14:45 IST
लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम
लखनऊ में आज दोपहर के बाद हल्के बादल छाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है।
OCT 08, 2024 13:02 IST
जयपुर में आज बारिश के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
OCT 08, 2024 11:38 IST
राजस्थान में कहीं बारिश, कहीं मौसम शुष्क
राजस्थान में आज पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने वाला है। वहीं पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक नए सिस्टम के एक्टिव होने से हनुमानगढ़, बीकानेर, गंगानगर और चुरू में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
OCT 08, 2024 10:04 IST
गाजियाबाद में बढ़ा तापमान
गाजियाबाद में बारिश का दौर खत्म हो गया है। यहां तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। बढ़ते तापमान के साथ गर्मी भी बढ़ने लगी है। उमस और गर्मी से परेशान लोगों का हाल बेहाल हो गया है।
OCT 08, 2024 09:03 IST
दिल्ली में गर्मी की मार
दिल्लीवाले में उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। यहां तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली के लोग राहत की बारिश की राह देख रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
OCT 08, 2024 08:04 IST
असम में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने असम के कछार, दिमा हसाओ, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, होजाई, कार्बी आंगलोंग और गोलाघाट में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में जमकर मेघ बरसेंगे और मौसम खुशनुमा हो जाएगा।
OCT 08, 2024 06:50 IST
मेघालय में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स और ईस्ट गारो हिल्स में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा साउथ-वेस्ट गारो हिल्स, साउथ गारो हिल्स, नॉर्थ गारो हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स और री भोई में आंधी, वज्रपात और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 08, 2024 05:34 IST
केरल में अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे केरल में भारी और अति भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। बारिश से मौसम भी सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।
OCT 08, 2024 05:34 IST
झारखंड में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी समेत पूरे प्रदेश में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
OCT 08, 2024 05:35 IST
कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने शिमोगा, उडुपी, चिकमंगलूर, हसन, दक्षिण कन्नड़, मांड्या, मैसूर, कोडागु, राम नगर और चामराजनगर में भारी से अति भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में झमाझम बारिश होगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
OCT 08, 2024 05:34 IST
बिहार के 14 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी समेत 14 जिलों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन 14 जिलों में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा शामिल हैं।
OCT 08, 2024 05:34 IST
यूपी में वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, संत कबीरदास नगर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी, संत रविदास नगर, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली, जौनपुर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, कानपुर, लखनऊ और उन्नाव शामिल है।
