LIVE

बिहार-झारखंड में मानसून फिर हुआ एक्टिव, यूपी के 10 जिलों में जारी बारिश का दौर; जानें आपके शहर में मौसम का हाल

बिहार-झारखंड में मानसून फिर हुआ एक्टिव, यूपी के 10 जिलों में जारी बारिश का दौर; जानें आपके शहर में मौसम का हाल
बिहार-झारखंड में मानसून फिर हुआ एक्टिव, यूपी के 10 जिलों में जारी बारिश का दौर; जानें आपके शहर में मौसम का हाल

भारत के कई राज्यों मानसून की विदाई हो चुकी है। वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां मानसून विदाई की कगार पर है और झमाझम बारिश हो रही है। यूपी, दिल्ली, उत्तराखंड व अन्य उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का दौर थम गया है। लेकिन बिहार में मानसून एक्टिव है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। बिहार में बारिश के बीच 17 से अधिक जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां 14 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने झारखंड में भी वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज अन्य शहरों में मौसम का हाल -

OCT 06, 2024 19:20 IST

बेंगलुरु में भारी बारिश से जलभराव

बेंगलुरु में शनिवार रात भारी बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हुआ और कई पेड़ गिर गए। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की टीम जलमग्न स्थानों से पानी निकालने और गिरे हुए पेड़ों को हटाने के काम में लगी है। आईएमडी के सूत्रों के अनुसार शनिवार को शहर में 10.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य की राजधानी के दक्षिण और पूर्वी क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं और कुछ स्थानों में कुछ सड़कें भी जलमग्न हो गईं। येलहंका में केंद्रीय विहार अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे कार समेत कई वाहन आंशिक रूप से जलमग्न हो गए। वहीं बिन्नीपेट में एक परिसर की दीवार ढह गई जिससे दीवार के पास खड़ी कुछ मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं।
OCT 06, 2024 17:34 IST

केरल के तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी

आईएमडी ने रविवार को केरल के तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करके वहां बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमा जताया है। किसी जगह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किये जाने का मतलब यह है कि वहां 24 घंटे में 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक भारी वर्षा हो सकती है। आईएमडी द्वारा दी गयी नवीनतम जानकारी के मुताबिक, इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड जिलों के छिटपुट इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। संभावित भारी बारिश को देखते हुए वायनाड जिला के प्रशासन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं।
OCT 06, 2024 16:26 IST

दिल्ली में कैसा रहा आज का मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक दर्ज किया गया। दिनभर मौसम साफ रहा। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। फिलहाल बारिश के आसार नहीं है।
OCT 06, 2024 13:50 IST

राजस्थान के 3 तीन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मॉनसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन, अभी कहीं-कही बारिश हो रही है। आज भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार गंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ में बारिश की संभावना है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए देखें पल-पल का अपडेट
OCT 06, 2024 12:30 IST

बिहार में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

बिहार में मॉनसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौरा जारी है। शनिवार को भी पटना समेत कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी हल्की बारिश के साथ ही गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 06, 2024 11:13 IST

बिहार में बाढ़ के प्रभावित लाखों लोग

बिहार के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। यहां करीब 17 से अधिक जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। 14-15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार के कई जिलों में इसका असर साफ देखने को मिल रहा है। प्रभावित इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
OCT 06, 2024 10:20 IST

रामेश्वरम में बारिश

OCT 06, 2024 09:32 IST

भुवनेश्वर के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

OCT 06, 2024 08:24 IST

धर्मशाला के धौलाधार पहाड़ों में पहली बर्फबारी

OCT 06, 2024 06:39 IST

कर्नाटक के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कर्नाटक के 12 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बेल्लारी, दावणगेरे, शिमोगा, चिकमंगलूर, चित्रदुर्गा, तुमकुर, चिकबल्लापुर, कोलार, बेंगलुरु शहरी, चामराजनगर, मैसूर और कोडागु शामिल है। बारिश से यहां मौसम सुहावना बना हुआ है।
OCT 06, 2024 05:44 IST

दिल्ली में मौसम रहेगा साफ



दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राजधानी को ग्रीन जोन में रखा है। दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। इससे शहर के तापमान में भी वृद्धि होगी।
OCT 06, 2024 05:44 IST

झारखंड में वज्रपात का येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी समेत पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गुडा और साहेबगंज में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।


OCT 06, 2024 05:44 IST

राजस्थान में थमा बारिश का दौर



राजस्थान में बारिश का दौर अब थम गया है। प्रदेश में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मानसून की विदाई के बाद प्रदेश के तापमान में वृद्धि होने लगी है। इससे उमस भरी गर्मी की शुरुआत हुई है।


OCT 06, 2024 05:44 IST

बिहार में बारिश की संभावना



मौसम विभाग ने बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरनगर, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, सहरसा, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जुमई में हल्की बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।


OCT 06, 2024 05:44 IST

यूपी के इन शहरों में हल्की बारिश की संभावना



मौसम विभाग ने यूपी के 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में फतेहपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी और बहराइच है। यहां हल्की बारिश के साथ 40 से 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।