LIVE

दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट, कई अन्य राज्यों में भारी से हल्की वर्षा की संभावना

 दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट, कई अन्य राज्यों में भारी से हल्की वर्षा की संभावना
दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट, कई अन्य राज्यों में भारी से हल्की वर्षा की संभावना

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश से एक तरफ लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ ये आफत बनी हुई है। कुछ राज्यों में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं और कहीं भूस्खलन हो रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। जहां एक तरफ बारिश का दौर है वहीं कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां छिटपुट बारिश के कारण उमस वाली गर्मी बढ़ती जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में मानसून फिर एक्टिव हुआ है। प्रदेश के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार में 4 और राजस्थान के 20 जिलों में भारी बारिश से अति भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा जानें आपके शहर में मौसम का हाल -

SEPT 05, 2024 22:47 IST

मध्य दिल्ली में हुई बारिश, न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार शाम मध्य दिल्ली में बारिश हुई और अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। विभाग ने कहा कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.3 डिग्री कम है।
SEPT 05, 2024 21:37 IST

सवाई माधोपुर में मकान ढहने से युवक की मौत

सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बारिश के कारण एक मकान के ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई।

SEPT 05, 2024 19:05 IST

24 घंटों में राजस्थान में अनेक स्थानों पर बादलों की गरज के साथ वर्षा

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में राज्य में अनेक स्थानों पर बादलों की गरज के साथ वर्षा हुई। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, करौली, भीलवाड़ा, टोंक, जोधपुर व बाड़मेर जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा तथा बूंदी जिले में कहीं कहीं अतिभारी वर्षा दर्ज की गई है।
SEPT 05, 2024 19:05 IST

जोधपुर व बाड़मेर सहित अनेक जिलों में भारी बारिश

राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में जोधपुर तथा बाड़मेर सहित अनेक जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी और बारिश होने की संभावना है।

SEPT 05, 2024 16:04 IST

बिहार में आज गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार 5 सितंबर को बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बिहार में बारिश के साथ ही तीन दिनों तक वज्रपात और मेघगर्जन की भी प्रबल संभावना है, जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया है।
SEPT 05, 2024 14:44 IST

हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का आसार

हरियाणा में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी यहां बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार आज यहां फरीदाबाद, गुरुग्राम, इज्जर, मेवाद, पानीपत, अंबाला, हिसार और जींद सहित अन्य कई जगहो पर बारिश होन के आसार हैं। क्या आज बारिश होगी, आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
SEPT 05, 2024 13:20 IST

राजस्थान के जोधपुर और बाड़मेर सहित कई जिलों में भारी बारिश

राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में जोधपुर और बाड़मेर सहित कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी और बारिश होने की संभावना है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, गुरुवार को सुबह 8:30 बजे तक, बीते 24 घंटों में राज्य में अनेक स्थानों पर बादलों की गरज के साथ बारिश दर्ज की गई।
SEPT 05, 2024 11:05 IST

तेलंगाना में मुलुगु के मेदाराम वन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण 50,000 पेड़ उखड़ गए

SEPT 05, 2024 10:09 IST

राजस्थान में भारी बारिश का येलो अलर्ट



उदयपुर, सिरोही, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, अजमेर, नागौर और बाड़मेर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 05, 2024 08:20 IST

गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को झमाझम बारिश के बाद गाजियाबाद का मौसम सुहावना बना हुआ है। इस दौरान गुरुवार को बारिश होने से शहर के तापमान में और कमी आएगी।
SEPT 05, 2024 07:42 IST

आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट




मौसम विभाग ने एलुरु, पूर्वी गोदावरी और काकीनाडा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा शेष बचे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 05, 2024 06:43 IST

उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में चंपावत, नैनीताल, हरिद्वार, बागेश्वर, चमोली, देहरादून और उत्तरकाशी शामिल है। उसके अलावा शेष जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
SEPT 05, 2024 05:44 IST

दिल्ली में आज झमाझम बरसेंगे मेघ



दिल्ली में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर के कई अधिकतर हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
SEPT 05, 2024 05:44 IST

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बिजनौर, ज्योतिबा फुले, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद और औरैया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


SEPT 05, 2024 05:44 IST

राजस्थान के 6 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट


मौसम विभाग ने राजस्थान के 6 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पाली, जोधपुर, जालौर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ शामिल हैं। इसके अलावा शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 05, 2024 05:43 IST

बिहार के 4 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें से 4 जिलों में भारी बारिश और शेष जिलों में बिजली गिरने की आशंका के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।


SEPT 05, 2024 05:43 IST

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट


आईएमडी ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शेष जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।