LIVE

राजस्‍थान में आज बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना के बीच उमस से हाल-बेहाल

Pushpendra KumarUpdated Oct 5, 2024, 19:46 IST

उत्तर प्रदेश में अभी तीन दिन और मॉनसून रहने वाला है। 8 अगस्त तक यूपी को अलविदा बोलकर मॉनसून चला जाएगा। दिल्ली में मॉनसून की विदाई होते ही गर्मी और उमस ने जीना हराम कर रहा है। हालांकि, रात के दौरान मौसम में नमी होने से ठंडक का एहसास हो रहा है। इधर, बिहार-राजस्थान में समेत कई राज्यों में हल्की बारिश का दौर जारी है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए-

राजस्‍थान में आज बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना के बीच उमस से हाल-बेहाल
राजस्‍थान में आज बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना के बीच उमस से हाल-बेहाल

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 05 October 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में अभी तीन दिन और मॉनसून रहने वाला है। 8 अगस्त तक यूपी को अलविदा बोलकर मॉनसून चला जाएगा। दिल्ली में मॉनसून की विदाई होते ही गर्मी और उमस ने जीना हराम कर रहा है। हालांकि, रात के दौरान मौसम में नमी होने से ठंडक का एहसास हो रहा है। इधर, बिहार-राजस्थान में समेत कई राज्यों में हल्की बारिश का दौर जारी है। इसी प्रकार मॉनसून और बारिश से जुड़ी खबरें जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए-

Haryana And Jammu Kashmir Exit Poll Result 2024 Live Updates

OCT 05, 2024 19:45 IST

इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर समते कई राज्यों में फिर से गर्मी परेशान कर रही है। तेज धूप और उमस लोगों का हाल बेहाल कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। उत्तर भारत में खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। अक्टूबर-नवंबर के दौरान ला नीना के एक्टिव होने की संभावना की वजह से इस बार जोरदार ठंड पड़ने के आसार हैं। ला नीना की वजह से आमतौर पर तापमान में गिरावट के साथ सर्दियों में अधिक बारिश भी होती है।
OCT 05, 2024 17:20 IST

राजस्थान के इन जिलों में बारिश के आसार

OCT 05, 2024 15:38 IST

झारखंड में वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी समेत कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
OCT 05, 2024 14:11 IST

गाजियाबाद में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आज गाजियाबाद में बारिश की संभावना जताई गई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। शाम तक कहीं-कहीं हल्की बारिश या बारिश की बौछार हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ देर की राहत मिलने की उम्मीद है।
OCT 05, 2024 13:14 IST

बिहार के 26 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना समेत बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, लखीसराय, अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, किशनगंज, बांका, सहरसा, भागलपुर, खगड़िया, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में हल्की बारिश की होने की भी संभावना है।
OCT 05, 2024 12:20 IST

राजस्‍थान में आज बारिश का अलर्ट


राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 5 और 6 अक्टूबर को बीकानेर संभाग में, 7 अक्टूबर को जयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में, 8 अक्टूबर को जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में तथा 9 अक्टूबर को उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
OCT 05, 2024 08:27 IST

यूपी में आज फिर बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्म से राहत मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी।
OCT 05, 2024 07:30 IST

36-37 डिग्री तक पहुंचा दिल्ली-एनसीआर का तापमान

दिल्ली में मानसून की वापसी के बाद से तापमान बढ़ने लगा। धूप खिलने और पारा चढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ गई है। मानसून के दौरान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला तापमान अब 36-37 डिग्री तक पहुंच गया है। लोगों का हाल गर्मी से बेहाल होने लगा है।
OCT 05, 2024 07:26 IST

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के संकेत

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस बीच ग्रेटर नोएडा में सुबह की शुरुआत बारिश और आंधी के साथ हुई, जिससे शहर का मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
OCT 05, 2024 05:31 IST

हरियाणा में सिरसा सबसे गर्म जिला


हरियाणा का सिरसा सबसे अधिक तापमान वाला जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
OCT 05, 2024 05:31 IST

दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, दिन में गर्मी और रात में होगी सर्दी


राजधानी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तापमान में तेजी देखी जा रही है। धूप भी बहुत तीखी हो रही है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।
OCT 05, 2024 05:31 IST

उत्तर प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


यूपी के 19 जिलों लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, सोनभद्र, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज में आज भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
OCT 05, 2024 05:31 IST

यूपी में अभी 3 दिन और रहेगा मानसून


त्तर प्रदेश को मानसून भिगोने की तैयारी में है. पूर्व उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 6-7 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
OCT 05, 2024 05:31 IST

नांदेड़ में सितंबर में मूसलाधार बारिश की वजह से 812 करोड़ की फसल का नुकसान


महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सितंबर महीने में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से 812 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। एक अधिकारी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख किया है, जिसे छत्रपति संभाजीनगर में संभागीय आयुक्त कार्यालय को भेजा गया है।
OCT 05, 2024 05:31 IST

बागमती, बूढ़ी गंडक, गंडक, गंगा और कमला बलान नदियों का जलस्तर कम


बिहार जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) ने एक बुलेटिन में कहा, “बागमती, बूढ़ी गंडक, गंडक, गंगा और कमला बलान सहित अधिकांश नदियों का जलस्तर कम हो गया है, लेकिन अब भी विभिन्न स्थानों पर यें खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसमें बताया गया कि डब्ल्यूआरडी अलर्ट पर है और संवेदनशील स्थानों पर बाढ़ के लिए सुरक्षा संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। हालांकि, मुजफ्फरपुर जिले के औराई क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित कुछ लोग रहात कार्यों से खुश नहीं हैं।
OCT 05, 2024 05:30 IST

बिहार में बाढ़ से अबतक 45 लाख लोग प्रभावित


बिहार में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही, हालांकि कई नदियों का जलस्तर कम हो गया। वहीं मुजफ्फरपुर में बाढ़ से प्रभावित कुछ लोगों ने अपर्याप्त राहत उपायों का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के अनुसार, बिहार में पिछले महीन से दो बार आई आपदा के कारण राज्य के कुल 38 में 30 जिलों के 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।