LIVE
हिमाचल में कहर बरपा रही बारिश, दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। आइए जानते हैं कि अन्य शहरों में मौसम का हाल कैसा है:
SEPT 04, 2024 22:05 IST
दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.4 डिग्री सेल्सियस
बारिश के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को राजधानी में तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान और ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। ‘येलो अलर्ट’ खराब मौसम तथा स्थिति के और अधिक बिगड़ने की आशंका को दर्शाता है, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो सकता है।
SEPT 04, 2024 21:36 IST
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव, कई इलाकों में यातायात प्रभावित
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हुई बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ। दिनभर बादल छाए रहने और हवाएं चलने के कारण तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, आयानगर में दिन में साढ़े 11 बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच तीन घंटे की अवधि में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई।
SEPT 04, 2024 17:11 IST
हरियाणा के गुरुग्राम में बरसे बादल
हरियाणा में मॉनसून कई दिनों से मॉनसून की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी यहां बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। आज दोपहर में हरियाणा के गुरुग्राम में झमाझम बारिश दर्ज की गई। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
SEPT 04, 2024 17:01 IST
राजस्थान में आज बारिश का डबल अलर्ट
राजस्थान में आज कहीं-कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जिसे लेकर कई जिलों में ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
SEPT 04, 2024 13:29 IST
बिहारा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यहां पटना सहित 7 जिलों मैं बारिश होगी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम तो इन 4 जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
SEPT 04, 2024 10:53 IST
उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट
उत्तराखंड में आज चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई अन्य पहाड़ी जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है।
SEPT 04, 2024 10:09 IST
बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के आसार
बिहार में मॉनसून एक्टिव रहने के बाद भी उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी समेत अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
SEPT 04, 2024 09:13 IST
यूपी में आज भारी बारिश का अलर्ट नहीं
यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। हालांकि आज कहीं भी भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। बुधवार से यूपी में बारिश का दायरा और तीव्रता बढ़ने के भी आसार हैं।
SEPT 04, 2024 08:17 IST
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश के आसार
बुधवार को गुजरात, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी हुआ है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
SEPT 04, 2024 08:15 IST
नॉर्थ ईस्ट राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
आज नॉर्थ ईस्ट भारत के सातों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं सिक्किम में भी आज बारिश होने की संभावना है।
SEPT 04, 2024 05:52 IST
दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
SEPT 04, 2024 05:52 IST
हिमाचल में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी
स्थानीय मौसम विभाग ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मंगलवार शाम को राजधानी शिमला में भारी बारिश हुई, जिससे दृश्यता कुछ मीटर तक कम हो गई। भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध होने की खबरें सामने आईं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
SEPT 04, 2024 05:51 IST
हिमाचल प्रदेश में बारिश से 78 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पांच और 707 सहित कुल 78 सड़क बंद कर दी गईं। हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई और 90 मिमी की रिकॉर्ड वर्षा के साथ बालद्वारा राज्य का सबसे अधिक बारिश वाला स्थान रहा, इसके बाद भरारी में 74.2 मिमी , जोगिंदर नगर में 68 मिमी, बैजनाथ में 60 मिमी, अघर में 55 मिमी, कांगड़ा में 54.5 मिमी, शिमला में 50.2 मिमी, करसोग में 45.2 मिमी, नागरोटा सूरीयां में 41 मिमी, रामपुर में 40 मिमी, शिलारू में 35 मिमी, जब्बारहट्टी में 26.8 मिमी, बग्गी में 24.7 मिमी, सुंदरनगर में 23 मिमी, मनाली में 22 मिमी और धर्मशाला में 20.2 मिमी बारिश हुई।
SEPT 04, 2024 05:51 IST
SEPT 04, 2024 05:51 IST
राजस्थान में अगले 4-5 दिन भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में बारिश का सिलसिला जारी है। मंगलवार को उदयपुर, बांसवाड़ा समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। आज भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
