LIVE

तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना, उत्तराखंड और बिहार में भी बरसेंगे झमाझम मेघ

Varsha KushwahaUpdated Sep 1, 2024, 18:12 IST

  तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश, छत्तीसगढ़  के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना, उत्तराखंड और बिहार में भी बरसेंगे झमाझम मेघ
तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना, उत्तराखंड और बिहार में भी बरसेंगे झमाझम मेघ

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। जहां एक तरफ मानसून मेहरबान नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। विभिन्न राज्यों के विभिन्न जिलों में बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के 19 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इस बीच हल्की बारिश होने की भी उम्मीद है। जहां बिहार में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 20 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा जानें आपके शहर में मौसम का हाल -

SEPT 01, 2024 18:11 IST

तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश, रेड्डी ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ आपात बैठक की

तेलंगाना में हैदराबाद सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रही। वहीं मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मंत्रियों, अधिकारियों और सांसदों, विधायकों के साथ आपात बैठक की। रेड्डी ने बारिश से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क , एन उत्तम कुमार रेड्डी, तुम्मला नागेश्वर राव, दामोदर राजा नरसिम्हा और जुपल्ली कृष्ण राव से फोन पर बात की तथा जलमग्न क्षेत्रों में राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली।
SEPT 01, 2024 18:10 IST

गुवाहाटी में भारी बिजली कटौती

वाहाटी के लगभग सभी इलाकों में सड़कें जलमग्न होने से यातायात जाम हो गया और वाहन फंसे रहे। एंबुलेंस कई घंटे तक फंसी रहीं, इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। कई इलाकों में बिजली कटौती की खबरें मिली, जिससे लोगों को असुविधा हुई।
गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है तथा अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
SEPT 01, 2024 18:10 IST

भारी बारिश से गुवाहाटी जलमग्न, सामान्य जनजीवन प्रभावित

असम के गुवाहाटी में रविवार तड़के भारी बारिश के कारण कई मुख्य सड़कें और आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुवाहाटी के कुछ इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। वहीं कुछ इलाकों में जलस्तर सीने तक पहुंच गया।
SEPT 01, 2024 17:16 IST

यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के लखनऊ रविवार 1 सितंबर को सुबह से गर्मी और उमस का मौसम बना रहा। जिसके बाद करीब 2 बजे के बाद अचानक 3 मिनट तक जोरदार बारिश दर्ज की गई। विभाग ने अगले 48 घंटों में तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही आने वाले चार से पांच दिनों तक यहां लगातार बारिश होने की संभावना भी जताई है।
SEPT 01, 2024 14:28 IST

राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश के आसार

राजस्थान में मानसून लगातार सक्रिय है और राज्य में अब तक सामान्य से लगभग 50 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में बारिश का दौर अभी कम से कम एक सप्ताह और जारी रहेगा। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
SEPT 01, 2024 14:27 IST

दिल्ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते बारिश का अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को बारिश हो सकती है। जिसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। आज 1 सितंबर रविवार को भी आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।
SEPT 01, 2024 12:49 IST

हरियाणा में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट

हरियाणा में इस बार मॉनसून की अच्छी बारिश हो रही है। लेकिन, दो दिनों तक बारिश के थमने के बाद मौसम विभाग ने सोमवार 2 सितंबर से फिर एक बार मौसम के बदले की संभावना जताई है। मौसम को देखते हुए विभाग ने कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
SEPT 01, 2024 12:05 IST

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण जलभराव

SEPT 01, 2024 10:49 IST

तेलंगाना में लगातार भारी बारिश के कारण केसमुद्रम और महबूबाबाद के बीच रेलवे ट्रैक जलमग्न

SEPT 01, 2024 10:47 IST

तमिलनाडु के 8 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट



मौसम विभाग ने तमिलनाडु के 8 जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि कृष्णा, गुंटूर, पालनाडु, एनटीआर, एलुरु, पश्चिम गोदावरी, कोनासीमा और पूर्वी गोदावरी में बहुत अधिक बारिश होगी। लोगों को घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
SEPT 01, 2024 10:00 IST

केरल के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने केरल के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पथनमथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
SEPT 01, 2024 08:39 IST

कर्नाटक में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कर्नाटक के गुलबर्गा, बीजापुर, यादगीर, रायचूर, बेल्लारी, उत्तर कन्नड़, शिमोगा, उडुपी, चिकमगलूर, दक्षिण कन्नड़, कोडागु में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में झमाझम बारिश होगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
SEPT 01, 2024 07:29 IST

झारखंड में मौसम का येलो अलर्ट



मौसम विभाग झारखंड की राजधानी रांची समेत सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका है तो वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
SEPT 01, 2024 06:58 IST

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में कहीं हल्की बारिश होगी तो वहीं कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
SEPT 01, 2024 05:34 IST

Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के बिजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, बालोद और राजनांदगांव में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि बिजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
SEPT 01, 2024 05:34 IST

Aaj ka Mausam: बिहार के 19 जिलों में बिजली गिरने की आशंका



मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन जिलों में भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, नवादा, नालंदा, पटना, जमुई, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, गया, शेखपपुर, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, बांका और भागलपुर शामिल हैं। बिजली गिरने के साथ इन जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है।




SEPT 01, 2024 05:33 IST

Aaj ka Mausam: महाराष्ट्र के भारी बारिश की संभावना



महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इस दौरान नंदूरबार, जलगांव, औरंगाबाद, जालना, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, सोलापुर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पुणे, रत्नागिरी, सतारा, सिंधुदुगर, नासिक, अहमदनगर में बीड बारिश की संभावना जताई गई है।
SEPT 01, 2024 05:33 IST

Aaj ka Mausam: उत्तराखंड के कुछ जिलों में येलो अलर्ट



मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए, आज नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी और देहरादून में हल्की बारिश होने की संभावना है।
SEPT 01, 2024 05:33 IST

Aaj ka Mausam: यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना



मौसम विभाग के फोरकास्ट के अनुसार, कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इन जिलों में फतेहपुर, बांदा, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा सिद्धार्थनगर और बाराबंकी शामिल हैं। इन जिलों में बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।