Nadiad News: किराना स्टोर में बिक रहा था मौत का आयुर्वेदिक सिरप, पांच लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन?

गुजरात के खेड़ा जिले में एक किराना स्टोर की मिथाइल अल्कोहल युक्त आयुर्वेदिक सिरप पीने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नडियाड: थोड़ी सी खांसी जुकाम क्या हुई लोग किसी भी मेडिकल स्टोर या मोहल्ले की दुकान में जाकर तुरंत दवा या सिरप खरीद लाते हैं। अक्सर लोगों की डिमांड होती है कि कम रुपये में बढ़िया सी दवा मिल जाए। कभी-कभी ये फैसला लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ता है। लोग समझ नहीं पाते कि झोलाछाप डॉक्टर या मुनाफा कमाने की चाहत में बैठे मेडिकल स्टोर संचालक और मोहल्लों के नुक्कड़ में बैठे दुकानदार उन्हें दवा की जगह जहर दे रहे हैं। इस लापरवाही से लोग अपनों को खो बैठते हैं। जी हां, ऐसा ही कुछ एक मामला गुजरात राज्य के खेड़ा जिले से सामने आया है। यहां कथित तौर पर मिथाइल अल्कोहल युक्त आयुर्वेदिक सिरप पीने से पिछले दो दिन में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य गंभीर लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Nadiad News

फाइल फोटो

किराणा स्टोर से खरीदी सिरप

सिरप बिलोदरा गांव के किराणा स्टोरी से खरीदी गई थी। मृतक बिलोदरा और बगडु गांव के रहने वाले थे। जहां से सिरप खरीदी थी, वह किराणा स्टोर चलाने वाले परिवार के एक सदस्य का अभी अहमदाबाद सिविल में इलाज चल रहा है। खेड़ा जिले में दो दिन में पांच लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, नडियाद के बिलोदरा गांव में दो दिनों में दो लोगों की मौत हो गई और महुधा तालुका के बागडू गांव में भी दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई. फिलहाल एक व्यक्ति का गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

50 लोगों को बेचा सिरप

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खेड़ा जिले में नडियाड शहर के निकट बिलोदरा गांव में एक दुकानदार द्वारा ‘कालमेघसव- आसव अरिष्ट’ नामक आयुर्वेदिक सिरप लगभग 50 लोगों को बेचा गया था। खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने कहा कि एक ग्रामीण के रक्त के नमूने की रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि सिरप बेचने से पहले उसमें मिथाइल अल्कोहल मिलाया गया था।

End of Feed