Sambhal Violence Case: संभल हिंसा में 2 और गिरफ्तारी, बाटला हाउस में छिपकर बैठा था शातिर; अबतक 50 पहुंचे जेल

Sambhal violence case: उत्तर प्रदेश के संभल हिंसा में शामिल दो और आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक आरोपित को दिल्ली के बाटला हाउस से गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे को संभल से ही पकड़ा गया है। संभल में हिंसा के बाद से उपद्रवी शहर छोड़कर दिल्ली और उत्तराखंड की तरफ भाग गए थे।

Sambhal violence case: संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि थाना नखासा पुलिस ने अभियुक्त रिहान (37) तथा अदनान (24) को संभल हिंसा मामले में दर्ज एक प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।

Sambhal Violence

संभल हिंसा (फाइल फोटो)

50 लोग गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि अब तक संभल हिंसा मामले में 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके पहले विश्नोई ने बताया था कि पुलिस ने संभल हिंसा मामले में कुल सात मुकदमे दर्ज किये हैं, जिनमें छह नामजद और 2,750 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। संभल की जामा मस्जिद में अदालत के आदेश पर 24 नवंबर को किये जा रहे सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए थे। इस दौरान चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

End of Feed