इस दिवाली पटाखे खरीदने के लिए ढीली करनी होगी जेब, 20% तक बढ़े दाम; जानें वजह

दिवाली 2026 पर पटाखे खरीदना इस बार महंगा पड़ सकता है। कच्चे माल की बढ़ती कीमतें, सप्लाई में देरी और फैक्ट्रियों में सुरक्षा जांच सख्त होने से पटाखों के दाम 15 से 20 फीसदी तक बढ़ने की आशंका है।

दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही लोग घरों की सजावट और खरीदारी की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन इस बार दिवाली पर आतिशबाजी करने के लिए लोगों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। पटाखों की कीमतों में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है। इसकी मुख्य वजह पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल का महंगा होना, सामान की सप्लाई में देरी और फैक्ट्रियों में सुरक्षा जांच का सख्त होना है। इसका असर पटाखा खरीदने वाले ग्राहकों के बजट पर पड़ सकता है।

Crackers Expensive

इस दिवाली महंगे होंगे

कच्चे माल की कीमतों ने बढ़ाई परेशानी

भारत में पटाखे बनाने का सबसे बड़ा केंद्र तमिलनाडु का शिवकाशी है। यहां तैयार होने वाले पटाखों की सप्लाई देश के अलग-अलग हिस्सों में की जाती है। पटाखा बनाने में कई तरह के रसायनों और दूसरी सामग्रियों का इस्तेमाल होता है। कारोबारियों के मुताबिक, सल्फर की कीमत एक समय 75 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। बाद में इसमें कुछ गिरावट आई और कीमत करीब 100 रुपये प्रति किलो रह गई। इसके अलावा एल्युमिनियम, सोडियम नाइट्रेट और दूसरी जरूरी सामग्रियों की कीमतों में भी करीब 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। कच्चा माल महंगा होने से पटाखा निर्माताओं की उत्पादन लागत बढ़ गई है।

End of Feed