Bajaj Finance Share Price Strategy: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (16 सितंबर) शेयर बाजार में एक IPO के धांसू लिस्टिंग की चर्चा रही। जिसका नाम बजाज हाउसिंग फाइनेंस है। इस बीच ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट ने बजाज की ही फाइनेंस सेक्टर की एक दूसरी कंपनी बजाज फाइनेंस के शेयर खरीदने की सलाह दी है। एक्सपर्ट ने बताया कि निवेशकों को इस शेयर में दो किश्त में पैसा लगाना चाहिए। ये स्टॉक भविष्य में अच्छे रिटर्न के साथ फायदेमंद साबित हो सकता है। एक्सपर्ट ने इसमें थोड़ा करेक्शन आने की भी बात कही है।
बजाज फाइनेंस शेयर।
Bajaj Finance Share Price Strategy
ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट तेजस ने बताया कि NBFC स्पेस में से बजाज फाइनेंस का शेयर आने वाले दिनों में अच्छा कर सकता है। निवेशक इस स्टॉक में निवेश कर सकते हैं। यदि निवेशक थोड़ा रिस्क लेना चाहते हैं, तो वो करेंट भाव पर 50 प्रतिशत तक निवेश कर सकते हैं। स्टॉक में कोई करेक्शन आता है, तो इसे लॉन्ग टर्म के लिए और खरीदा जा सकता है।
Bajaj Finance Share Price
सोमवार को मार्केट खुलते ही Bajaj Finance के शेयर 7680 रुपये पर ओपन हुए। 7680 रुपये ही इस स्टॉक का डे हाई रहा। कारोबारी सत्र के दौरान स्टॉक अपने डे लो 7322 रुपये तक पहुंचा। यह शेयर अपने पिछले बंद 7597 रुपये के मुकाबले 3.36 फीसदी की गिरावट के साथ 7342.10 रुपये पर बंद हुआ।
Watch Video: यहां देखें पूरा वीडियो
Bajaj Finance Share Price History
-बजाज फाइनेंस से शेयर ने एक साल में 2.02 फीसदी गिरा है
-इस साल की शुरुआत से लेकर अभी तक ये शेयर 0.60 प्रतिशत बढ़ा है।
-एक महीने में इस स्टॉक ने निवेशकों को 11.39 फीसदी रिटर्न दिया है।
क्या करती है Bajaj Finance
बजाज ऑटो फाइनेंस लिमिटेज एनबीएफसी क्षेत्र में सक्रिय एक लार्ज कैप कंपनी है। इसका मार्केट कैप 4,54,473.29 करोड़ रुपये है। समाप्ति तिमाही 30-06-2024 के लिए कंपनी द्वारा रिपोर्टेड संगठित बिक्री Rs 16102.31 करोड़ है, जो अंतिम तिमाही की बिक्री Rs 14931.98 करोड़ से 7.84% ऊपर और पिछले साल की इसी तिमाही की बिक्री Rs 12500.54 करोड़ से 28.81 % ऊपर है। नवीनतम तिमाही में कंपनी का Rs 3909.46 करोड़ का रिपोर्टेड टैक्स के बाद नेट प्रॉफिट है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
