Yatra Online का IPO 15 सितंबर को खुलेगा, 135-142 रुपये का मूल्य दायरा तय

Yatra Online IPO price band: सफर से संबंधित ऑनलाइन बुकिंग सुविधाएं देने वाली कंपनी यात्रा ऑनलाइन ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 135-142 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

Yatra Online IPO price band: सफर से संबंधित ऑनलाइन बुकिंग सुविधाएं देने वाली कंपनी यात्रा ऑनलाइन ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 135-142 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि 15 सितंबर को खुलने वाला उसका निर्गम 20 सितंबर को बंद होगा। निवेशक न्यूनतम 105 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

Yatra Online IPO

15 सितंबर को खुलने वाला उसका निर्गम 20 सितंबर को बंद होगा।

775 करोड़ रुपये तक जुटाने की उम्मीद

यात्रा ऑनलाइन के आईपीओ में 602 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 1,21,83,099 शेयरों की बिक्री पेशकश भी की जाएगी। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से कंपनी को 775 करोड़ रुपये तक जुटाने की उम्मीद है।

End of Feed