X ने यूजर्स के लिए लांच किए 2 नए प्लान, विज्ञापन फ्री से लेकर मिलेंगे ये फायदे

X Starts New Services For Their Users: दोनों नए सब्सक्रिप्शन प्लान केवल वेब पर उपलब्ध हैं और बाद में मोबाइल यूजर्स के लिए भी लांच किए जाएंगे। एक्स पर एक औसत यूजर प्रतिदिन 32 मिनट से अधिक समय बिता रहा है।

X Starts New Services For Their Users:एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स (X ) ने शनिवार को अपने यूजर्स के लिए दो नई मेंबरशिप योजनाएं शुरू कीं है। इसमें 16 डॉलर प्रति माह का प्रीमियम प्लस प्लान भी शामिल है। प्रीमियम प्लस के अलावा, कंपनी ने यूजर्स के जवाबों को बढ़ावा देने के लिए 3 डॉलर प्रति माह पर एक नया 'बेसिक' विकल्प भी लॉन्च किया है। सोशल नेटवर्क ने कहा है कि प्रीमियम प्‍लस के तहत फॉर यू या फॉलोइंग में कोई विज्ञापन नहीं होगा। जबकि आपके जवाबों के लिए सबसे बड़ा बढ़ावा (अन्य प्रीमियम टियर या असत्यापित यूजर की तुलना में) और हमारे क्रिएटर टूल के पूरे सूट तक पहुंच मिलेगी।

elon musk x

मस्क ने पेश किए 2 नए प्लान

क्या है बेसिक प्लान

प्लेटफॉर्म ने 3 डॉलर प्रति माह (वेब के माध्यम से साइन अप करने पर) के लिए एक नया बेसिक टियर भी लंन्च किया जो "आपको सबसे आवश्यक प्रीमियम सुविधाओं तक पहुंच देगा।दोनों नए सब्सक्रिप्शन प्लान केवल वेब पर उपलब्ध हैं और बाद में मोबाइल यूजर्स के लिए भी लांच किए जाएंगे। मूल योजना में जो आपको ब्लू चेकमार्क नहीं देता है, ग्राहकों को उनके उत्तरों के लिए थोड़ा ज्यादा स्पेस मिलेगा। एक्‍स की मानक प्रीमियम योजना की लागत 8 डॉलर प्रति माह है।

End of Feed