Bank ने लगा दिया गलत चार्ज? ऐसे करें शिकायत, जानिए पैसा वापस पाने का तरीका

कई बार बैंक अकाउंट से अचानक कोई रकम कट जाती है और या कोई गलत शुल्क लग जाता है। ऐसे में ग्राहक यह सोच कर परेशान रहता है कि वह अपनी शिकायत कैसे दर्ज करवाए और पैसा कैसे वापस पाए।

बैंक खाते (Bank Account) से अचानक कोई रकम कट जाए, गलत शुल्क लग जाए या एक ही भुगतान के लिए दो बार पैसा डेबिट हो जाए, तो किसी का भी परेशान होना लाजमी है। कई बार ऐसी स्थिति में लोग केवल बैंक को फोन कर शिकायत कर देते हैं और फिर जवाब का इंतजार करते रहते हैं। लेकिन ऐसी समस्या होने पर शिकायत दर्ज करवाने के साथ उसका रिकॉर्ड रखना भी जरूरी है। अगर बैंक से समाधान नहीं मिलता है, तो मामले को आगे बढ़ाने का रास्ता भी मौजूद है।

Wrong Debit in Bank Account

बैंक ने गलत चार्ज लगा दिया तो क्या करें (Photo: iStock)

बैंक को तुरंत दें जानकारी

अगर खाते में ऐसा ट्रांजैक्शन दिखाई देता है, जिसे आपने खुद नहीं किया या जिसकी अनुमति नहीं दी तो बैंक को तुरंत इसकी जानकारी दें। इसके लिए बैंक के आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें। जैसे ही आपको ऐसे लेनदेन की जानकारी मिले, उसे नजरअंदाज न करें और महीने के अंत में आने वाली बैंक डिटेल्स का इंतजार भी न करें।

End of Feed