ये हैं दुनिया की 10 सबसे बड़ी फैक्ट्रियां, जहां बनते हैं कार, विमान से लेकर विशाल जहाज तक

World Largest Factories: दुनिया की 10 सबसे बड़ी फैक्ट्रियों में विमान, इलेक्ट्रिक कार, क्रूज जहाज और लॉजिस्टिक्स केंद्र शामिल हैं। ये विशाल प्लांट आधुनिक तकनीक और बड़े पैमाने के उत्पादन की मिसाल हैं।

World Largest Factories : दुनिया में कई ऐसी विशाल फैक्ट्रियां हैं, जिनका आकार देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यहां कितने बड़े स्तर पर उत्पादन होता है। इन फैक्ट्रियों में बड़े-बड़े विमान, क्रूज जहाज, इलेक्ट्रिक कारें और अरबों रुपये का सामान तैयार किया जाता है। कुछ फैक्ट्रियां इतनी विशाल (Biggest Factories in the World) हैं कि इनके अंदर कई फुटबॉल मैदान आसानी से समा सकते हैं। आइए जानते हैं दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्रियों के बारे में और यहां क्या-क्या बनाया जाता है।

World Largest Factories, Biggest Factories in the World, Boeing Everett Factory, Tesla Gigafactory Texas, Airbus Factory, Jean Luc Lagardere Plant, Cruise Ship Manufacturing

दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री कौन सी? (तस्वीर- istock/X)

1. बोइंग एवरेट फैक्ट्री, अमेरिका

रेनकोल (rencol) के मुताबिक अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित बोइंग एवरेट फैक्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री मानी जाती है। इसका कुल वॉल्यूम करीब 1.33 करोड़ क्यूबिक मीटर है। यह फैक्ट्री खासतौर पर बड़े यात्री विमानों के निर्माण के लिए बनाई गई थी। इस प्लांट में पहले मशहूर बोइंग 747 जंबो जेट बनाए जाते थे। अब यहां बोइंग 767, 777 और 787 ड्रीमलाइनर जैसे आधुनिक विमान तैयार किए जाते हैं। इतने बड़े विमानों को असेंबल करने के लिए फैक्ट्री के अंदर काफी ज्यादा ऊंचाई और खुली जगह की जरूरत होती है। इसी कारण इसका आकार इतना विशाल है।

End of Feed