Aadhaar अपडेट नहीं किया तो SBI YONO ऐप हो जाएगा ब्लॉक? यहां जानें इस मैसेज का पूरा सच

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) दोनों ने अब स्पष्ट चेतावनी जारी की है और ये मैसेज फर्जी हैं और इस तरह का कोई इंस्ट्रक्शन बैंक की ओर से जारी नहीं किया गया है। ऐसा साइबर फ्रॉड द्वारा फर्जीवाड़ा के लिए किया जा रहा है।

इन दिनों WhatsApp और सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें यूजर्स को SBI YONO के साथ Aadhaar अपडेट करने को कहा जा रहा है। इस मैसेज में कहा जा रहा है कि अगर आपने YONO ऐप के साथ अपना आधार अपडेट नहीं किया तो बैंक YONO ऐप को ब्लॉक कर देगा। इस मैसेज के साथ 'आधार अपडेट प्रक्रिया पूरी करने' के लिए एक बाहरी एपीके फाइल डाउनलोड करने का लिंक दिया जा रहा है। हालांकि, ये मैसेज पूरी तर से फेक है। बैंक ने ऐसा कोई इंस्ट्रक्शन अपने ग्राहकों को नहीं दिया है।

योनो ऐप के नाम पर फ्रॉड

योनो ऐप के नाम पर फ्रॉड

प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) दोनों ने अब स्पष्ट चेतावनी जारी की है और ये मैसेज फर्जी हैं और इस तरह का कोई इंस्ट्रक्शन बैंक की ओर से जारी नहीं किया गया है। ऐसा साइबर फ्रॉड द्वारा फर्जीवाड़ा के लिए किया जा रहा है। PIB फैक्ट चेक के अनुसार, SBI के नाम पर गलत मैसेज सर्कुलेट कर लोगों को गुमराह कर धोखाधड़ी करने की कोशिश है।

End of Feed