भारत के खिलाफ माथा पीटते रह गए Trump, अमेरिकी वित्त मंत्री ने बताया Tariff वाला खेल क्यों हुआ फेल?

रूस से तेल खरीदने के खिलाफ टैरिफ के जरिये भारत पर दबाव बनाने की कोशिशें नाकाम हो रहीं। अमेरिकी वित्त मंत्री ने खुद बताया है क्यों अमेरिका भारत पर दबाव नहीं बना पाया?

US Tariff on India Russia Oil : रूस से कच्चा तेल खरीदने के मुद्दे पर भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की अमेरिकी रणनीति पूरी तरह विफल साबित हुई है। खुद अमेरिकी वित्त मंत्री (Treasury Secretary) स्कॉट बेसेंट ने यह माना है। उन्होंने यह बात तब कही है, जब खुद अमेरिका रूस से डीजल खरीद रहा है।

Trump Tariff on India Russia Oil

अमेरिका के दोहरे मानदंडों पर सवालों के बीच अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने खुलासा किया है कि अमेरिका ने भारत और चीन पर सेकेंडरी टैरिफ लगाने के लिए यूरोपीय सहयोगियों से मदद मांगी थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। बेसेंट ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते थे कि यूरोपीय यूनियन और दूसरे सहयोगी देश भारत और चीन पर रूसी तेल खरीद के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों में मदद करें लेकिन, तमाम देशों ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।

End of Feed