ITR फाइलिंग की डेडलाइन आज के लिए क्यों बढ़ी, जानें आपके लिए इसमें क्या छिपा है सबक?

आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 15 सितंबर तक रिकॉर्ड 7.3 करोड़ से ज्यादा आईटीआर दाखिल हुए, जो पिछले साल के 7.28 करोड़ से ज्यादा है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने सोमवार देर रात एक बयान में इनकम टैक्स पेयर्स को राहत देते हुए ITR (आयकर रिटर्न) दाखिल करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ाकर 16 सितंबर कर दी। यानी अब आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख आज है। इससे पहले भी आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि, 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 कर दिया गया था। आखिर, इस बार रिटर्न फाइल की डेडलाइन दो बार बढ़ाने की क्यों जरूरत पड़ी? अगर आप टैक्सपेयर्स है तो आपके लिए यह जानना जरूरी भी है। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों एक दिन बढ़ी रिटर्न फाइल की डेडलाइन और इस फैसले से आपको क्या सबक मिल सकती है।

इनकम टैक्स रिटर्न

इनकम टैक्स रिटर्न

इसलिए एक दिन बढ़ानी पड़ी डेडलाइन

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 15 सितंबर थी। इस बार आयकर विभाग लोगों को डेडलाइन से पहले रिटर्न फाइल करने के लिए लगातार अलर्ट कर रहा था। इसका असर भी हुआ। करीब 6 करोड़ लोगों ने शनिवार तक रिटर्न फाइल किया भी हुआ था। हालांकि, बहुत सारे लोगों ने अपना रिटर्न फाइल नहीं किया। वे डेडलाइन करीब आने पर रिटर्न भरने लगे। इसके चलते आखिरी मिनट में रिटर्न फाइल करने वालों की संख्या लाखों में पहुंच गई। इससे लोगों को आयकर विभाग की वेबसाइट पर परेशानी होनी लगी।

End of Feed