डूबते बाजार के बीच शंकर शर्मा क्यों बोले, SIP से दूर रहें निवेशक, मिलेगी निराशा?

भारतीय बाजार का बुरा हाल है। ज्यादातर एक्सपर्ट गिरावट को खरीदारी का मौका बताते हैं। लेकिन, शंकर शर्मा का कहना है कि म्यूचुअल फंड और SIP से भरतीय निवेशकों के दूर रहने में ही भलाई है।

Shankar Sharma on SIP : शेयर बाजार में गिरावट के बीच जहां निवेशकों को SIP जारी रखने की सलाह दी जाती है, वहीं दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा ने इस निवेश रणनीति पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका मानना है कि म्यूचुअल फंड की सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) भारत के लिए बुनियादी तौर पर गलत प्रोडक्ट है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि SIP निवेशकों को उम्मीद के मुताबिक रिटर्न नहीं मिले और वे निराश हों, ताकि इस जाल में फंसने से बच सकें।

stop sip Shankar Sharma

शंकर शर्मा ने कहा SIP से होगी निराशा

मिंट को दिए एक इंटरव्यू में GQuant Investech के संस्थापक शर्मा ने शेयर बाजार, रुपये की कमजोरी, महंगाई और विदेशी निवेश को लेकर अपनी अलग राय रखी। उनका तर्क है कि भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद चुनौतियों को देखते हुए निवेशकों को केवल इक्विटी बाजार पर निर्भर रहने के बजाय दूसरे विकल्पों पर भी विचार करना चाहिए।

End of Feed