बाहुबली मर्डर मिस्ट्री के बाद दूसरा सबसे बड़ा सवाल Orry,जानें पढ़ाई से लेकर कमाई तक की कुंडली

Who Is Orry: ऑरी को हाल ही में शुरू हुए जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च और शाहरुख के बर्थडे पर देखे गए। कई रिपोर्ट्स में ऑरी की लिंक्डइन प्रोफाइल शेयर की गई है, जिसके अनुसार उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर 6 साल से अधिक समय तक काम किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मिस्ट्री पर्सन बने हुए हैं ऑरी
  • उनका असली नाम है ओरहान अवात्रामणि
  • रिलायंस में हैं स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर

Who Is Orry: कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? ये एक ऐसा सवाल था, जो हर किसी की जबान पर था। इसी तरह का एक नया सवाल सामने आ गया है। कौन है ऑरी (Orry)? बॉलीवुड फैन्स इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं। ऑरी का असली नाम है ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani)। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से ऑरी की तस्वीरें कई बड़ी हस्तियों के साथ दिखी हैं। इनमें सारा अली खान, जान्हवी कपूर और न्यासा देवगन, आलिया भट्ट, सलमान खान और यहां तक कि राहुल गांधी भी शामिल हैं। वे कई बड़े प्रोग्राम और समारोहों में भी देखे गए हैं।

जियो वर्ल्ड प्लाज और शाहरुख के साथ दिखे

ऑरी को हाल ही में शुरू हुए जियो वर्ल्ड प्लाजा के लॉन्च और शाहरुख के बर्थडे पर देखे गए। कई रिपोर्ट्स में ऑरी की लिंक्डइन प्रोफाइल शेयर की गई है, जिसके अनुसार उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर 6 साल से अधिक समय तक काम किया है। वे अभी भी अपनी इस पोस्ट पर बरकरार हैं। उनकी ग्राफिक डिजाइनिंग में भी रुचि है।

End of Feed