Ratan Tata and Noel Tata Relation: कौन हैं टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन Noel Tata, रतन टाटा से क्या है रिश्ता

Ratan Tata and Noel Tata Relation: रतन टाटा के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद नोएल टाटा (Noel Tata) को टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। ऐसे में हम आपको रतन टाटा से उनका क्या संबंध है इसके बारे में बता रहे हैं।

Who is Noel tata: नोएल टाटा, नवल एच टाटा और सिमोन एन टाटा के बेटे हैं। वे 40 से ज्यादा सालों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। उन्हें रतन टाटा के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नोएल टाटा, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी के तौर पर काम करते हैं। वे टाटा समूह की कई कंपनियों के बोर्ड में भी काम करते हैं। वे ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन हैं।

End of Feed