नई दिल्ली। ललित मोदी (Lalit Modi) ने अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे रुचिर मोदी (Ruchir Modi) के नाम कर दी है। उनकी संपत्ति लगभग साढ़े चार हजार करोड़ रुपये है। इसके बाद से ही रुचिर मोदी के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। रुचिर मोदी एंटरप्रीइजेज, मोदी केयर, केके मोदी ग्रुप और गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वे मोदी वेंचर के फाउंडर भी हैं। अब ललित मोदी और मोदी ग्रुप का सारा कारोबार रुचिर मोदी संभालेंगे। कहा जा रहा है कि खराब सेहत के चलते ललित मोदी ने यह फैसला लिया है।
आईपीएल (IPL) की शुरुआत में अहम भूमिका निभाने वाले ललित मोदी की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है। हाल ही में उनकी एक फोटो भी सामने आई, जिसमें वो ऑक्सीजन सपोर्ट में दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत में ललित मोदी पर धोखाधड़ी का आरोप है।
