Budget 2023 Live Streaming: बजट का सीधा प्रसारण कब और कहां देखें? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डेट और टाइम

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 29, 2023, 12:44 PM IST

Union Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से केंद्रीय बजट 2023 को पेश करने का भाषण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे संसद में शुरू होगा। इसको कब और कहां पर कैसे देख सकते हैं, इस बारे में जानने के लिए यहां पर उम्मीदवार विवरण चेक कर सकते हैं।

How to watch Union Budget Live: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार का बजट 2023 पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी, 2023 से शुरू होगा। उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश किया जाना है। बजट सत्र 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट 2023 साल 2024 के आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। मध्यम वर्ग, कर दाताओं, कॉरपोरेट्स और अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों की बजट विशलिस्ट ने पहल का सुझाव दिया है, साथ ही सरकार से विकास को गति देने के लिए खपत को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन की घोषणा का आग्रह किया है।

How to watch Union Budget 2023 Live Streaming

केंद्रीय बजट 2023

बजट में संबोधित करने के लिए कई चुनौतियों में मुद्रास्फीति और बढ़ती महंगाई को भी शामिल माना जा रहा है। आखिरी बजट में आम आदमी को सरकार राहत देने की कोशिश कर सकती है। यहां पर जानिए बजट 2023 का सीधा प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

End of Feed