कई साल से बैंक लॉकर की फीस नहीं चुकाई तो क्या होगा? कहीं हाथ से न निकल जाए कीमती सामान...बैंक उठा सकता है ये बड़ा कदम

अगर आप भी अपना सोना चांदी बैंक लॉकर में रखते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। फीस न चुकाने पर कहीं आपका कीमती सामान हाथ से न निकल जाए.

सुरक्षा के लिहाज से बैंक लॉकर हम सभी की पहली पसंद होता है। हम अपने जीवन की सबसे कीमती चीजें, जैसे गहने, प्रॉपर्टी के कागज और जरूरी दस्तावेज, इसी भरोसे पर बैंक लॉकर में रखते हैं कि वे वहां सुरक्षित रहेंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप अपने इस लॉकर का सालाना किराया (Rent) चुकाना भूल जाएं या कई सालों तक उसे ऑपरेट न करें, तो क्या होगा? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, बैंक लॉकर की फीस न चुकाना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है और बैंक आपके लॉकर को लेकर सख्त कदम उठा सकता है। आइए जानते हैं लॉकर की फीस न भरने से क्या क्या नुकसान आपको हो सकते हैं।

bank locker

कई साल से बैंक लॉकर की फीस नहीं चुकाई तो क्या होगा? कहीं हाथ से न निकल जाए कीमती सामान...बैंक उठा सकता है ये बड़ा कदम

फीस न चुकाने पर क्या करता है बैंक?

बैंक लॉकर का किराया आमतौर पर साल में एक बार लिया जाता है। अगर आप लगातार तीन सालों तक लॉकर का किराया नहीं चुकाते हैं, तो बैंक को यह अधिकार है कि वह आपके लॉकर को 'ब्रेक ओपन' (Break Open) कर दे, यानी उसे तोड़कर खोल दे। हालांकि, यह कार्रवाई इतनी जल्दी और अचानक नहीं होती। बैंक इसके लिए एक लंबी प्रक्रिया का पालन करता है। सबसे पहले बैंक आपको नोटिस भेजकर बकाया राशि चुकाने के लिए कहता है। अगर बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी आप कोई जवाब नहीं देते या किराया नहीं भरते, तभी बैंक अगला कदम उठाता है।

End of Feed