HCL Tech Share: बढ़िया रिजल्ट, 12 रु डिविडेंड, तब भी नहीं भागा HCL Tech शेयर, अब खरीदे तो कितना मिलेगा फायदा?

HCL Technologies Share Price: HCL Tech ने अपना रिजल्ट और डिविडेंड की घोषणा कर दी है। इस बीच यह शेयर फोकस में बना हुआ है। ऐसे में ब्रोकरेज ने इस शेयर का प्राइस टारगेट दिया है। यहां बताए गए शेयर प्राइस टारगेट से आप समझ सकते हैं कि इसमें भविष्य में कमाई के मौके बन सकते हैं या फिर नहीं, तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

HCL Technologies Share Price Target 2024: HCL टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा कर दी है। इसके बाद आज इसके शेयर में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है। दोपहर 3 बजे इसके शेयर फ्लैट कारोबार कर रहे थे। इसमें 0.86% की तेजी दिख रही थी। यह 1,871.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

End of Feed