10 करोड़ छोटे खुदरा विक्रेताओं, दुकानदारों की आकांक्षाओं की करेंगे रक्षा, बोले पीयूष गोयल

Retailers: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले महीने ई-कॉमर्स कंपनियों की आलोचना की थी और उनके कारोबारी मॉडल पर सवाल उठाया था। अब उन्होंने कहा कि सरकार 10 करोड़ छोटे खुदरा विक्रेताओं के हितों की रक्षा करेगी।

Retailers: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि सरकार 10 करोड़ छोटे खुदरा विक्रेताओं के हितों की रक्षा करेगी जिन्हें बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री ने पिछले महीने ई-कॉमर्स कंपनियों की आलोचना की थी और उनके कारोबारी मॉडल पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि इनकी वजह से देश में छोटे खुदरा विक्रेताओं को नुकसान हो रहा है।

Small retailers

खुदरा विक्रेताओं की रक्षा की जाएगी।

गोयल ने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम 1.4 अरब भारतीयों की बेहतर जीवन गुणवत्ता, बेहतर भविष्य की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे, 14 करोड़ कृषक परिवारों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। 10 करोड़ छोटे खुदरा विक्रेताओं, छोटी गली-मोहल्ले की दुकानों की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे। गोयल भारत-अमेरिका व्यापार परिषद के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे।

End of Feed