Paytm से वॉरेन बफे ने तोड़ा नाता, 1371 करोड़ में बेची बर्कशायर हैथवे की पूरी हिस्सेदारी, घाटे में किया सौदा

Warren Buffet Sold Paytm Share: वॉरेन बफे ने पेटीएम के 1.56 करोड़ से अधिक शेयर बेचे। इसमें बफे को प्रति शेयर 31 फीसदी का घाटा हुआ है, जिससे दिग्गज निवेशक को 620 करोड़ से ज्यादा का घाटा हुआ है। इसके पहले जब पेटीएम का आईपीओ आया था तो वॉरेन बफे ने 220 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

Warren Buffet Sold Paytm Share:जाने-माने निवेशक वॉरेन बफे समर्थित बर्कशायर हैथवे ने शुक्रवार को खुले बाजार में सौदों के जरिए पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। बर्कशायर हैथवे की पेटीएम में 2.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। जिसे कंपनी ने 1,371 करोड़ रुपये में बेचा है।बर्कशायर हैथवे इंक ने अपने सहयोगी बीएच इंटरनेशनल होल्डिंग्स के माध्यम से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर पेटीएम के 1.56 करोड़ से अधिक शेयर बेचे। इसमें बफे को प्रति शेयर 31 फीसदी का घाटा हुआ है, जिससे दिग्गज निवेशक को 620 करोड़ से ज्यादा का घाटा हुआ है। इसके पहले जब पेटीएम का आईपीओ आया था तो वॉरेन बफे ने 220 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

paytm warren buffet

घाटे का सौदा

2018 में खरीदी थी हिस्सेदारी

एनएसई पर उपलब्ध थोक सौदे के आंकड़ों के अनुसार बीएच इंटरनेशनल होल्डिंग्स ने 1,56,23,529 शेयर बेचे, जो पेटीएम में 2.46 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।सौदों का निपटान औसतन 877.29 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया गया, जिससे लेनदेन का मूल्य 1,370.63 करोड़ रुपये रहा। 2018 में उन्होंने करीब 2,200 करोड़ रुपये में कंपनी में 2.6 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। बर्कशायर के पास 1.56 करोड़ शेयर थे। एनएसई के मुताबिक, इन शेयरों को 877.29 रुपये प्रति शेयर पर बेचा गया। कोपथाल मॉरिशस इन्वेस्टमेंट व घिसालो फंड ने पेटीएम में 1.86 फीसदी हिस्सेदारी 1,039.52 करोड़ में खरीदी है।

End of Feed