वाघ-बकरी चाय के मालिक पराग देसाई की मौत, कुत्तों के हमलों में हुए थे घायल, सिर में लगी थी चोट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 01:17 PM IST

Parag Desai Death : परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि गत 15 अक्टूबर की सुबह पराग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब वह इस्कॉन आंबली रोड के समीप थे तभी कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान वह नीचे गिर पड़े। इस हादसे में उनके सिर पर गहरी चोट आई। उनका अंतिम संस्कार सोमवार, 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे थालाटेज श्मशान में किया गया

Parag Desai Death : गुजरात टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डाइरेक्टर पराग देसाई (49) की रविवार रात अहमदाबाद के एक अस्पताल में मौत हो गई। पराग देसाई लोकप्रिय वाघ बकरी ब्रांड की चाय के लिए जाने जाते थे। हैरान करने वाली बात यह है कि उनकी मौत कुत्तों के हमलों से हुई। कुत्तों के हमले से घायल पराग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। पराग के परिवार में उनकी पत्नी बेटी परीशा हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार, 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे थालाटेज श्मशान में किया गया

Parag Desai

वाघ बकरी चाय ग्रुप के मालिक थे पराग देसाई।

15 अक्टूबर की सुबह की घटना

परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि गत 15 अक्टूबर की सुबह पराग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब वह इस्कॉन आंबली रोड के समीप थे तभी कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान वह नीचे गिर पड़े। इस हादसे में उनके सिर पर गहरी चोट आई।

End of Feed