Waaree Energies IPO Allotment Status Check Online: वारी एनर्जीज का आईपीओ बंद हो गया है। जिन्होंने इस आईपीओ में पैसा लगाया है वह इसके अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में वह अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यहां हम Waaree Energies IPO Allotment Status कैसे चेक करें इससे बारे में बता रहे हैं।
वारी एनर्जी अलॉटमेंट स्टेटस।
Waaree Energies IPO Allotment Status Check Online On BSE'
- बीएसई की वेबसाइट पर जायें।
- इश्यू टाइप में 'इक्विटी' चुनें।
- ड्रॉप-डाउन मेनू से Waaree Energies IPO चुनें।
- अपना अप्लिकेशन नंबर या पैन डालें।
- Submit पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस आ जाएगा।
Waaree Energies IPO Allotment Status Check Online On Link Intime
वारी एनर्जीज आईपीओ का रजिस्ट्रार Link Intime India Private Limited है। रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें -
- सबसे पहले आपको रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको ड्रॉपबॉक्स से IPO को सेलेक्ट करना है।
- अगर Waaree Energies IPO के लिए शेयरों का अलॉटमेंट हो जाएगा तो यहां आपको कंपनी का नाम दिखने लगेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- अब आपको PAN, Demat Account, या Application No. में से कोई एक विकल्प चुनना है और डिटेल्स भरनी है।
- अब आपको कैप्चा कोड डालकर SUBMIT पर क्लिक करना है।
- Submit पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस आ जाएगा।
Waaree Energies IPO Listing Date
वारी एनर्जीज के शेयर्स की लिस्टिंग की 28 अक्टूबर, 2024 को हो सकती है। कंपनी के स्टॉक्स BSE, NSE दोनों एक्सचैंजेस पर लिस्ट होंगे। शेयर्स की ट्रेडिंग सुबह 10 बजे से शुरु होगी।
Waaree Energies IPO Subscription Status
वारी एनर्जीज आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। NSE पर मौजूद जानकारी के अनुसार इस इश्यू को शाम 5 बजे तक 76.34 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। कंपनी को 1,60,91,48,619 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि पेशकश सिर्फ 2,10,79,384 शेयरों की ही थी। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने अपने लिए निर्धारित हिस्से से 62.48 गुना ज्यादा बोलियां लगाईं। वहीं, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) ने अपने कोटे के 208.63 गुना ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। रिटेल निवेशकों के हिस्से को 10.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
