अमेरिका का व्यापार घाटा 24.4% बढ़कर 88.6 अरब डॉलर के पार, आयात बढ़ा, निर्यात में भारी गिरावट

US Trade Deficit: जुलाई में अमेरिका का व्यापार घाटा 24.4% बढ़कर $88.6 अरब हुआ। आयात बढ़ने और तेल-निर्यात घटने से यह उछाल आया, जिसमें भारत के साथ वस्तुओं का घाटा $5 अरब दर्ज किया गया।

US Trade Deficit : अमेरिकी अर्थव्यवस्था को जुलाई महीने में बड़ा झटका लगा है। जुलाई में अमेरिका का वस्तुओं और सेवाओं का कुल व्यापार घाटा (ट्रेड डेफिसिट) 24.4 प्रतिशत बढ़कर 88.6 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। 'यूएस ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस' (BEA) और 'यूएस सेंसेक्स ब्यूरो' द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, यह घाटा जून महीने के संशोधित 71.2 अरब डॉलर के आंकड़े से करीब 17.4 अरब डॉलर अधिक है।

US trade deficit, US Census Bureau, US imports, US exports, US goods trade deficit, US services surplus

अमेरिका का व्यापार घाटा $88.6 अरब के पार; मेक्सिको, चीन और भारत के साथ बढ़ा ट्रेड गैप (तस्वीर-AI)

आयात में उछाल और निर्यात में भारी गिरावट

व्यापार घाटे में यह तेज बढ़ोतरी मुख्य रूप से जुलाई के दौरान अमेरिकी आयात (दूसरे देशों से सामान खरीदना) में वृद्धि और निर्यात (दूसरे देशों को सामान बेचना) में आई गिरावट के कारण हुई है। इस महीने अमेरिका का कुल निर्यात 2.1 प्रतिशत घटकर 310.7 अरब डॉलर रह गया, जबकि कुल आयात 2.8 प्रतिशत बढ़कर 399.3 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। आंकड़ों से साफ है कि घाटा बढ़ने की सबसे बड़ी वजह वस्तुओं (गूड्स) के व्यापार में आया बड़ा अंतर रहा।

End of Feed