Us-China टैरिफ की जंग में भारत की चांदी, ग्लोबल हब बनने का मौका

Global Manufacturing Hub: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के 120वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर आईएएनएस से बातचीत में मैनकाइंड फार्मा के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजीव जुनेजा ने कहा, "यह एक बहुत ही अलग तरह की परिस्थिति है और भारत के लिए एक बड़ा अवसर है। देश का भविष्य काफी उज्ज्वल है।"

Global Manufacturing Hub: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ युद्ध को देखते हुए इंडस्ट्री लीडर्स का मानना है कि यह भारत के लिए वैश्विक आर्थिक विकास और इनोवेशन का केंद्र बनने का सुनहरा अवसर है। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के 120वें वर्षगांठ समारोह के अवसर पर आईएएनएस से बातचीत में मैनकाइंड फार्मा के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजीव जुनेजा ने कहा, "यह एक बहुत ही अलग तरह की परिस्थिति है और भारत के लिए एक बड़ा अवसर है। देश का भविष्य काफी उज्ज्वल है।"

US-China Tariffs

US-China Tariffs

जुनेजा ने आगे कहा, "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे क्षेत्रों में ग्लोबल लीडर बनना फिलहाल दूर का सपना लगता है, लेकिन देश सही रास्ते पर है।" मैनकाइंड फार्मा के वाइस चेयरमैन के मुताबिक, "देश को छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए। काफी सारे स्टार्टअप्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर युवाओं को सरकार से सपोर्ट मिलता है तो एक दिन हम एआई में दुनिया का सेंटर बन सकते हैं।"

End of Feed