Urban Company Stock Price: अर्बन कंपनी के शेयर का धमाका, IPO प्राइस से 57% प्रीमियम पर लिस्टेड

Urban Company Stock Price Latest News Today: गुरुग्राम स्थित होम सर्विसेज प्लेटफॉर्म अर्बन कंपनी लिमिटेड के शेयर आज,17 सितंबर 2025 को बीएसई और एनएसई पर आईपीओ मूल्य से 57% अधिक प्रीमियम पर लिस्टेड हुए।

Urban Company Stock Price Latest News Today: गुरुग्राम स्थित होम सर्विसेज प्लेटफॉर्म अर्बन कंपनी लिमिटेड के शेयरों ने बुधवार को 57.5% प्रीमियम पर लिस्टिंग के साथ शानदार शुरुआत की। एनएसई पर शेयर 103 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 162.25 रुपये पर खुला, जबकि बीएसई पर इसकी शुरुआत 161 रुपये से हुई। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की 147 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की 77 गुना और खुदरा निवेशकों की 41 गुना की मजबूत मांग के चलते इस इश्यू को कुल मिलाकर 103 गुना से ज़्यादा सब्सक्राइब किया गया।

urban company share price

अर्बन कंपनी शेयर लिस्टिंग (तस्वीर-Canva)

यह 2025 में भारत के सबसे अधिक सब्सक्राइब हुए प्रमुख आईपीओ के पूरा होने के बाद हो रहा है। सर्विस-केंद्रित इस प्लेटफॉर्म के मजबूत शुरुआत की उम्मीद है और ग्रे मार्केट ट्रेडिंग से संकेत मिलता है कि इसके शेयरों की कीमत आईपीओ रेंज की ऊपरी सीमा से 60% से ऊपर थी। अर्बन कंपनी लिमिटेड के 1900 करोड़ रुपये के आईपीओ में निवेशकों की ओर से जबरदस्त मांग देखी गई। पिछले हफ्ते यह आईपीओ जबरदस्त ओवरसब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ।

End of Feed