UPI Without Internet: जहां नहीं चलेगा इंटरनेट, वहां भी कर सकेंगे UPI से पेमेंट, जानें यह कैसे होगा संभव

UPI Without Internet: NPCI ऑफलाइन UPI Tap-to-Pay सुविधा पर काम कर रहा है। UPI Lite और NFC तकनीक से बिना इंटरनेट 2,000 रुपये तक भुगतान संभव होगा, जिससे फ्लाइट और अंडरग्राउंड मेट्रो में डिजिटल पेमेंट आसान बनेगा।

UPI Without Internet : डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में भारत एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही ऐसा समय आ सकता है, जब इंटरनेट न होने पर भी UPI से भुगतान किया जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) एक ऐसी नई सुविधा पर काम कर रहा है, जिससे लोग बिना इंटरनेट के भी दुकानों या अन्य जगहों पर UPI के जरिए भुगतान कर सकेंगे। इस नई तकनीक का सबसे ज्यादा फायदा उन जगहों पर मिलेगा, जहां इंटरनेट नेटवर्क कमजोर होता है या बिल्कुल उपलब्ध नहीं होता, जैसे हवाई जहाज के अंदर या भूमिगत मेट्रो ट्रेनों में।

UPI Without Internet, Offline UPI, UPI, NPCI, UPI Lite, Tap to Pay, NFC

बिना इंटरनेट भी चलेगा UPI! फ्लाइट और मेट्रो में 2,000 रुपये तक Tap-to-Pay की तैयारी

NFC तकनीक से होगा Tap-to-Pay भुगतान

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर उन जगहों के लिए बनाया गया है जहां कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है या भरोसेमंद नहीं है, जैसे कि हवाई जहाज के केबिन और जमीन के नीचे चलने वाली ट्रेनों का नेटवर्क। रिपोर्ट के अनुसार, यह नई सुविधा नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) तकनीक पर आधारित होगी। इसमें ग्राहक अपने NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन को सिर्फ पॉइंट ऑफ सेल (PoS) मशीन पर टैप करेंगे और भुगतान पूरा हो जाएगा। इस सुविधा के तहत एक बार में अधिकतम 2,000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकेगा। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में इंटरनेट कनेक्शन (Offline UPI) की जरुरत नहीं होगी और न ही हर बार UPI PIN दर्ज करना पड़ेगा।

End of Feed