USA Apple Export To India: अमेरिका से भारत को सेब का निर्यात 16 गुना बढ़ा, USA में बना जश्न

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2024, 12:37 PM IST

USA Apple Export To India: सेब उत्पादकों ने इस वर्ष करीब 10 लाख पेटी सेब भारत भेजे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 गुना अधिक है। इसके पहले सेब पर आयात शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण वाशिंगटन राज्य से भारत को सेब निर्यात में भारी गिरावट आई थी। शुल्क लगाए जाने से पहले वाशिंगटन के उत्पादकों ने भारत को 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के सेब का निर्यात किया था।

USA Apple Export To India:अमेरिका से भारत में सेब का निर्यात पिछले साल की तुलना में 16 गुना बढ़ गया है। वाशिंगटन राज्य के सेब उत्पादकों ने इस वर्ष करीब 10 लाख पेटी सेब भारत भेजे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 गुना अधिक है। यही नहीं इस बढ़ोतरी के बाद सिएटल बंदरगाह पर मंगलवार को इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। भारत के अमेरिकी उत्पादों पर 2019 में लगाए गए 20 प्रतिशत एंटी डंपिंग ड्यूटी को हटाने का फैसला करने के बाद यह निर्यात बढ़ा है।

usa apple

अमेरिकी सेब का आयात बढ़ा

ड्यूटी लगाए जाने के बाद घटा

वाशिंगटन राज्य के सेब उत्पादकों ने इस वर्ष करीब 10 लाख पेटी सेब भारत भेजे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16 गुना अधिक है। सांसद मारिया केंटवेल ने सिएटल में पत्रकारों से कहा कि यह अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संबंधों में एक नया मुकाम है। इस खास अवसर पर सिएटल में भारत वाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे।इसके पहले सेब पर आयात शुल्क में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण वाशिंगटन राज्य से भारत को सेब निर्यात में भारी गिरावट आई थी। शुल्क लगाए जाने से पहले वाशिंगटन के उत्पादकों ने भारत को 12 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के सेब का निर्यात किया था। इसके बाद यह गिरकर 10 लाख अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान शुल्क हटाए जाने के बाद इस फसल सीजन में कारोबार सामान्य हुआ।

End of Feed