ET Now Global Business Summit 2024: ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस में समिट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बदलते उत्तर प्रदेश की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पंसद है। वहां पर बेनेट जैसी यूनिवर्सिटी है। राज्य में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्टचर है। पर्यटन, हवाई अड्डे, बिजली सभी सुविधाओं में राज्य में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर है। राज्य में औद्योगिक नीति ऐसी है कि ज्यादा से ज्यादा लोग यहां निवेश करना चाहते हैं।
ईटी नाउ ग्लोबल समिट में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
यूपी ने दिखाया दम
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने टाइम्स नाउ नवभारत एंड टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था। राज्य की 24 करोड़ आबादी में से अधिकांश लोग की स्थिति अच्छी नहीं थी। कानून व्यवस्था का बुरा हाल था। लेकिन आज पूरी तस्वीर बदल गई है। निर्णायक नेतृत्तव से राज्य सबकी पहली पसंद बन चुका है। निवेशक यहां निवेश के लिए लालायित हैं। बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और कानून व्यवस्था है। जिसका असर पूरे राज्य में दिख रहा है।
युवाओं की आकांक्षाओं से भारत बनेगा विकसित
गोयल ने कहा कि अगले 25 साल भारतीयों की औसत उम्र 30 साल से कम होगी। युवाओं की आकांक्षा ही हमें आगे ले जाएगी। और भारत विकसित देश बनेगा। पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने हर नागरिक की आकांक्षों को जगाया और उनका विकास किया है। और यही हमें आगे ले जाएगी।
विस्तार से इंटरव्यू यहां पर देखें
