SBI और Axis Bank पर UBS की बड़ी चेतावनी, क्या बैंकों के अच्छे दिन चले गए

UBS Big Claim On SBI And Axis Bank: UBS के इस सलाह के पीछे की वजह बैंकिंग सेक्टर की बढ़ती क्रेडिट लागत है । इसी वजह से उनकी इनकी रेटिंग में कटौती की है। उसका कहना है कि भारतीय बैंकिंग का सबसे बेहतर समय पीछे जा चुका है और इनका रिटर्न-रेशियो अपने शिखर पर हैं।

UBS Big Claim On SBI And Axis Bank:क्या दुनिया में बैंकिंग संकट खड़ा होने वाला है और उसका भारत के बैंकों पर भी असर होगा ? यह एक सवाल है जो UBS की चेतावनी के बाद खड़ा हो गया है। असल में स्विटजरलैंड के सबसे बड़े बैंक UBS ने अपनी रिसर्च में पहली बार SBI को लेकर बड़ी बात कही है। उसने चेतावनी दी है कि बैंकिंग शेयरों को बेचने का समय आ गया है। और उसने SBI शेयर को पहली बार 'Sell' करने की सलाह दी है। यूबीएस ने स्टेट बैंक से लेकर एक्सिस बैंक तक, सबकी रेटिंग को घटा दिया है। उसने कहा है कि बैंकिंग शेयरों को बेचने का समय आ चुका है। अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले दिनों में अच्छा खासा घाटा हो सकता है।

SBI-AXIS BANK UBS

बैंकों की घट गई रैकिंग

क्यों दी ऐसी सलाह

UBS के इस सलाह के पीछे की वजह बैंकिंग सेक्टर की बढ़ती क्रेडिट लागत है । इसी वजह से उनकी इनकी रेटिंग में कटौती की है। उसका कहना है कि भारतीय बैंकिंग का सबसे बेहतर समय पीछे जा चुका है और इनका रिटर्न-रेशियो अपने शिखर पर हैं। इसे देखते हुए अगले साल से इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। ब्रोकरेज ने कहा है कि वह जिन भारतीय बैंकों पर नजर रखता है, उनकी क्रेडिट लागत में वित्त वर्ष 2025 के दौरान 0.85 फीसदी तक बढ़ोतरी का अनुमान है। और अगर इतनी लागत बढ़ती है तो उसका सबसे ज्यादा असर SBI और Axis बैंक के रिटर्न ऑन एसेट्स पर दिखेगा।

End of Feed