Crypto Market Crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ वार का असर अब क्रिप्टोकरेंसी पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट देखी गई, जहां बिटकॉइन की कीमत में 7.67% की गिरावट आई और यह $76,947.87 पर पहुंच गया।
7% टूटा बिटकॉइन, 160 बिलियन डॉलर का नुकसान – टैरिफ वार ने डुबोया क्रिप्टो मार्केट!
हाई रिस्क वाले निवेश से हट रहे हैं निवेशक
विशेषज्ञों का कहना है कि व्यापारिक अस्थिरता और टैरिफ वार के चलते निवेशकों में उच्च जोखिम वाले एसेट्स जैसे क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चिंता बढ़ी है। इसके चलते बड़े पैमाने पर बिकवाली देखी गई, जिससे पूरे क्रिप्टो बाजार से $160 बिलियन की पूंजी साफ हो गई।
अन्य प्रमुख क्रिप्टो टोकन्स में भी भारी गिरावट
- Ethereum में 14.54% की गिरावट, कीमत: $1,545.19
- XRP में 17.02% की गिरावट, कीमत: $1.76
- Solana में 15.02% की गिरावट, कीमत: $101.79
- DOGE में 15.56% की गिरावट, कीमत: $0.1412
मार्केट कैप में 6.59% की गिरावट
CoinMarketCap के अनुसार, वैश्विक क्रिप्टो बाजार का कुल पूंजीकरण अब $2.5 ट्रिलियन है, जो पिछले 24 घंटों में 6.59% कम हुआ है।
क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट ने अमेरिकी शेयर बाजार की मंदी की प्रवृत्ति को भी दर्शाया। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में 5.82% की गिरावट आई, वहीं नैस्डैक US 500 इंडेक्स और नैस्डैक-100 में भी क्रमशः 6.06% और 6.07% की गिरावट देखी गई।
भारत में भी इसका असर दिखा। सोमवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 2,661.62 अंकों की गिरावट आई और यह 72,703.07 पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 3.87% की गिरावट आई और यह 22,017.20 पर आ गया।
विशेषज्ञ की राय
Pi42 के को-फाउंडर और सीईओ अविनाश शेखर ने कहा, "जैसे ही वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में गिरावट आई और 'ब्लैक मंडे' की आशंका ने फिर से सिर उठाया, पारंपरिक बाजार और क्रिप्टो होल्डिंग्स के बीच संबंध और स्पष्ट हो गया है।"
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टोकरेंसी में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
