Stock Market: नहीं थम रहा है ट्रंप टैरिफ का भूचाल, अमेरिका समेत दुनिया के शेयर बाजारों में गिरावट जारी

Trump tariffs Impact, Stock Market: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद से अमेरिका समेत दुनिया के शेयर बाजार में गिरावट जारी है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कभी-कभी आपको कुछ ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।

Trump tariffs Impact, Stock Market : ट्रंप टैरिफ के ऐलान के बाद से अमेरिकी शेयर बाजार समेत दुनिया के बाजारों में गिरावट जारी है। रविवार शाम को दो सत्रों की बिकवाली के बाद अमेरिकी शेयर वायदा में भारी गिरावट आई, जिससे बाजार मूल्य में 5.4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई। सोमवार को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, जिससे एसएंडपी 500 मंदी के दौर में पहुंच गया। अपने शिखर से 20% की गिरावट और निवेशकों और शायद व्यापक अर्थव्यवस्था के लिए एक अशुभ संकेत। डॉव वायदा 1250 अंक या 3.3% नीचे था। एसएंडपी 500 वायदा 3.7% गिरा, जबकि नैस्डैक वायदा 4.6% गिरा। एशियाई बाजारों में गिरावट जारी है जापान का निक्केई खुलने पर 8% गिरा।

US stock market, Trump tariffs, stock market, Donald Trump

शेयर बाजारों में हाहाकार

कभी-कभी आपको दवा लेनी पड़ती है- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में शेयर बाजार में आई गिरावट पर कहा कि वह जानबूझकर बिकवाली नहीं कर रहे हैं और नहीं चाहते कि शेयर या कोई भी एसेट्स क्लास नीचे जाए। ट्रंप ने रविवार शाम अमेरिकी समय पर एयर फोर्स वन में मीडिया कहा कि मैं नहीं चाहता कि कुछ भी नीचे जाए, लेकिन कभी-कभी आपको कुछ ठीक करने के लिए दवा लेनी पड़ती है।

End of Feed