ट्रंप की नई धमकी...कंप्यूटर चिप्स पर लगेगा 100 पर्सेंट टैरिफ, अमेरिका में बढ़ सकती है महंगाई

Trump Tariff on Semiconductors: ट्रंप ने कहा, "हम चिप्स और सेमीकंडक्टर्स पर लगभग 100% शुल्क लगाएंगे, लेकिन अगर कोई कंपनी अमेरिका में ही मैन्युफैक्चरिंग कर रही है, तो उस पर यह शुल्क नहीं लगेगा।" अगर यह योजना लागू होती है, तो अमेरिका में चिप्स पर निर्भर इलेक्ट्रॉनिक्स, गाड़ियां, होम अप्लायंसेज और कई जरूरी चीजें महंगी हो सकती हैं। क्योंकि इन सभी में कंप्यूटर चिप्स का इस्तेमाल होता है।

Trump Tariff on Semiconductors: रूस के ऑयल खरीद के चलते टैरिफ बढ़ोतरी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक बाजार को झटका दे दिया है। इस बार निशाने पर हैं कंप्यूटर चिप्स, ट्रंप ने एलान कर दिया है कि अमेरिका अब चिप्स और सेमीकंडक्टर्स पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। ऐसे में सिर्फ टेक इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामानों की कीमतें भी आसमान छू सकती हैं।

Trump Tariff on Semiconductors

Trump Tariff on Semiconductors( Pic credit: Canva)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह कंप्यूटर चिप्स और सेमीकंडक्टर्स पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की योजना बना रहे हैं। यह घोषणा उन्होंने Apple के CEO टिम कुक के साथ बैठक के दौरान की।

End of Feed