Trump meme coin: डोनाल्ड ट्रंप के $TRUMP कॉइन ने मचाई सनसनी! घंटों में 220% की बढ़त, जानें पूरी डिटेल्स

Trump crypto coin 2025: डोनाल्ड ट्रंप ने $TRUMP मीम कॉइन लॉन्च कर क्रिप्टो बाजार में हलचल मचाई। घंटों में 220% की बढ़त के साथ इसका मार्केट कैप $4.25 अरब तक पहुंचा। जानें पूरी खबर।

Trump coin market cap: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने $TRUMP मीम कॉइन के लॉन्च के साथ क्रिप्टो बाजार में तहलका मचा दिया है। इस टोकन ने कुछ ही घंटों में 220% की बढ़त दर्ज की, जिससे इसका मार्केट कैप 4.25 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

New Trump Meme Coin,Trump coin market cap, crypto market growth, Solana network, crypto president policies

New Trump Meme Coin

लॉन्च के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर बढ़ा क्रेज

$TRUMP मीम कॉइन को ट्रंप ने "आधिकारिक ट्रंप मीम" के रूप में पेश किया। यह टोकन उनके चर्चित नारे "फाइट, फाइट, फाइट" से प्रेरित है, जो उन्होंने एक कैंपेन रैली में हत्या के प्रयास से बचने के बाद कहा था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रंप ने एक लिंक साझा किया और अपने समर्थकों को इसे खरीदने का आग्रह करते हुए कहा, "यह जीत का जश्न मनाने का समय है। मेरे खास ट्रंप समुदाय का हिस्सा बनें।"

End of Feed