महंगाई का ट्रिपल अटैक! चीनी और प्याज के बाद अंडे ने बढ़ाया घर का बजट

Egg Price Rise: अंडे, चीनी और प्याज के बढ़ते दाम ने आम लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। चीनी और प्याज की कीमतों के बाद अंडे की कीमतें भी तेजी से बढ़ीं।

Egg Price Rise : नाश्ते की प्लेट हो या महीने का राशन, महंगाई का असर साफ दिख रहा है। पहले चीनी के दाम बढ़े। फिर प्याज महंगा हुआ। अब अंडे की कीमत भी बढ़ गई है। पिछले एक साल में देश में अंडों के दाम करीब 40% तक बढ़े हैं। कई शहरों में खुदरा बाजार में एक अंडा 9 से 10 रुपये तक बिक रहा है। इससे परिवारों का रोजाना खर्च बढ़ रहा है।

Egg Price Rise, Egg Prices, Egg Rate Today, NECC Egg Price, Egg Inflation, Food Inflation, Rising Egg Prices, Poultry Feed Cost, Maize Price

अंडा, चीनी और प्याज ने बढ़ाया घर का खर्च

अंडे का आज कितना है भाव?

नेशनल एग कोऑर्डिनेशन कमेटी (NECC) के 5 सितंबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक अंडे का भाव करीब 6 रुपये है। कोलकाता में यह करीब 6.20 रुपये है। यह कीमत थोक या सुझाए गए भाव के करीब है। लेकिन दुकानों पर ग्राहकों को ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। कई जगह एक अंडा 9 से 10 रुपये में बिक रहा है। 4 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार अंडे का थोक और NECC सुझाया गया भाव 4.90 रुपये प्रति अंडा था। 30 अंडों की एक ट्रे करीब 147 रुपये की थी। वहीं 210 अंडों वाली एक पेटी की कीमत 1,029 रुपये थी।

अंडे क्यों हो रहे हैं महंगे?

अंडे महंगे होने की कई वजहें हैं। सबसे बड़ी वजह पोल्ट्री फीड की बढ़ती लागत है। मुर्गियों को खिलाने के लिए मक्का और दूसरे अनाज की जरूरत होती है। इनकी कीमत बढ़ने से अंडे की लागत भी बढ़ जाती है। मक्का की कीमत भी काफी बढ़ी है। कुछ बाजारों में मक्का करीब 22 रुपये किलो से बढ़कर 30 रुपये किलो तक पहुंच गया है। पोल्ट्री की कुल लागत में फीड की हिस्सेदारी करीब 65 से 70% होती है। इसलिए फीड महंगा होने का सीधा असर अंडों की कीमत पर पड़ता है। उद्योग से जुड़े आंकड़ों के मुताबिक मक्का की कीमत करीब 26,500 रुपये प्रति टन है। तीन साल पहले यह करीब 14,000 रुपये प्रति टन थी। यानी इस दौरान मक्का की लागत काफी बढ़ गई है।

End of Feed