Tourism and Hospitality Sector: टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में आएगी बहार, 2034 तक पैदा होंगी 61 लाख नौकरियां

Tourism and Hospitality Sector: रिपोर्ट में बताया गया कि 2034 तक टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में खर्च 1.2 गुणा बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए 61 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। इसमें से 46 लाख पुरुष और 15 लाख से महिला कर्मचारी होने की उम्मीद है।

Tourism and Hospitality Sector: टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 2034 तक 61 लाख से ज्यादा नए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। यह जानकारी बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और ईवाई द्वारा 18वें वार्षिक सीआईआई पर्यटन शिखर सम्मेलन में जारी व्हाइट पेपर के मुताबिक, कोविड-19 महामारी से उत्पन्न समस्याओं के बावजूद भी घरेलू पर्यटन के बल पर यह क्षेत्र में मजबूती से उभर रहा है। मौजूदा समय में टूरिज्म सेक्टर का भारत के कुल रोजगार में योगदान करीब 8 प्रतिशत का है।

Tourism and Hospitality Sector

Tourism and Hospitality Sector

रिपोर्ट में बताया गया, "2034 तक इस क्षेत्र में खर्च 1.2 गुणा बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए 61 लाख से ज्यादा कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। इसमें से 46 लाख पुरुष और 15 लाख से महिला कर्मचारी होने की उम्मीद है।" सीआईआई-ईवाई की रिपोर्ट में बताया गया कि बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग, पर्यटन और ग्राहक सेवा में विशेष कौशल की आवश्यकता है।

End of Feed