एक के बाद एक IT इंडस्ट्री के दिग्गज दे रहे हैं इस्तीफा, Infosys,TCS,HCL का जानें हाल

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 18, 2023, 02:27 PM IST

Top level exits in Indian IT sector: पिछले कुछ समय से पूरी दुनिया में IT और टेक सेक्टर में मची खलबली के बीच TCS Infosys,HCLजैसी कंपनियों से हुए दिग्गजों के इस्तीफे ने चिंताएं बढ़ा दी हैं।

Top level exits in Indian IT sector: बीते गुरुवार को TCS के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO)राजेश गोपीनाथन के इस्तीफे की खबर आई तो उसने सभी को चौंका दिया। करीब 22 साल से टीसीएस में काम कर चुके गोपीनाथन छह साल से भी ज्यादा समय से TCS की कमान संभाल रहे थे। इंडस्ट्री में टॉप लेवल पर इस्तीफे तो होते रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से पूरी दुनिया में IT सेक्टर में मची खलबली के बीच गोपीनाथन की तरह Infosys,HCLजैसी कंपनियों से हुए दिग्गजों के इस्तीफे ने कई सवाल भी खड़े कर दिए है। पिछले चंद दिनों में भारतीय IT सेक्टर में इंफोसिस से प्रेसिडेंट रवि कुमार एस और मोहित जोशी, HCL के वाइस प्रेसिडेंट रह चुके सुकमल बनर्जी ने भी इस्तीफा दे दिया है।

RAJESH GOPINATHAN MOHIT JOSHI GOPI KRISHNAN

दुनिया में आईटी सेक्टर पर छाया है मंदी का साया

दशकों तक इन दिग्गजों ने संभाली कंपनी की कमान

सबसे पहले बात राजेश गोपीनाथन की, उन्होंने TCS में दो दशक से ज्यादा की लंबी पारी खेली है। अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने ने लिखा कि 'मैंने 22 साल तक TCS में काम किया, इस दौरान चंद्रा (टाटा संस चेयरमैन एन चंद्रशेखरन) के साथ जुड़कर काम करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात रही, जिन्होंने मुझे हमेशा सलाह दी।'गोपीनाथन फरवरी 2017 में TCS के सीईओ बने थे। और उनका अभी 4 साल का कार्यकाल बचा हुआ था। इसी तरह सुकमल बनर्जी ने 27 साल तक HCL टेक्नोलॉजी में काम करने के बाद कंपनी का साथ छोड़ा है। अब वह एक अमेरिकी कंपनी में अपनी सेवाएं देंगे। इसी तरह बीते अक्टूबर में इंफोसिस के प्रेसिडेंट रहे रवि कुमार एस ने इस्तीफा दे दिया था। वह करीब 20 साल से इंफोसिस के साथ जुड़े हुए थे।

End of Feed