बाजार में भारी गिरावट के बीच 17% तक भागे ये 5 शेयर, आखिर करती क्या हैं ये कंपनियां?

शेयर बाजार में जहां रक्तपात जैसी स्थिति बनी हुई है। जहां बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स में तबाही आई हुई है। वहीं, शुक्रवार को सुबह बाजार खुलते ही ये पांच स्टॉक बाजार से अलग दिशा में चलते हुए 5 से 17 फीसदी तक तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Share Market Top Gainers and Losers Today: शेयर बाजार में दबाव के बीच कुछ स्मॉलकैप शेयरों ने बाजार के ट्रेंड को चुनौती दी है। शुक्रवार के कारोबार में मोडेला वूलेंस, महाराष्ट्र एपेक्स कॉर्पोरेशन, लोकेश मशीन्स, डीसीएक्स सिस्टम्स और बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयर 10 फीसदी से 20 फीसदी तक चढ़ गए। ऐसे में निवेशकों के बीच इन कंपनियों को लेकर दिलचस्पी बढ़ी है। जानिए इन कंपनियों का कारोबार क्या है और इनमें तेजी की वजह क्या है।

share market

इन शेयरों में दिखा तगड़ा एक्शन (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

बाजार में कमजोरी, फिर भी इन शेयरों में जोरदार तेजी

शेयर बाजार में शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। बड़े इंडेक्स दबाव में बने रहे, लेकिन कुछ स्मॉलकैप शेयर बाजार की दिशा से अलग तेजी दिखाते नजर आए। कारोबार के दौरान मोडेला वूलेंस लिमिटेड (Modella Woollens Limited), महाराष्ट्र एपेक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, लोकेश मशीन्स लिमिटेड, डीसीएक्स सिस्टम्स लिमिटेड और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के शेयरों में 10 फीसदी से करीब 20 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई।

End of Feed