10 लाख होंगे तभी खरीद पाएंगे ज्वैलरी, टाइटन खोलने जा रही है देश का अनोखा स्टोर !

Titan To Open Premium Jewellery Store: टाइटन प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों के लिए इस तरह का प्रयोग करने जा रही है। इसमें कम से कम ज्वैलरी की कीमत 10 लाख रुपये होगी। यानी यहां पर खरीदारी करना हर किसी के बस की बात नहीं होगी।

Titan To Open Premium Jewellery Store:प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों की होड़ अब ज्वैलरी इंडस्ट्री में पहुंच गई है। इसके लिए टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन भारत में पहली बार एक खास प्रयोग करने जा रही है। कंपनी इसके तहत एक ऐसा ज्वैलरी स्टोरी खोलेगी, जहां पर खरीदारी के लिए कम से कम 10 लाख रुपये की ज्वैलरी खरीदना जरूरी होगा। कंपनी यह स्टोरी दिल्ली में साउथ एक्सटेंशन मार्केट में खोलने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने 17 हजार वर्ग फुट एरिया का स्पेस लिया है। जहां पर इस खास स्टोर को खोला जाएगा। और अगर यह मॉडल सफल रहा तो कंपनी देश के दूसरे शहरों में भी ऐसा स्टोर खोल सकती है।

titan showroom

देश का पहला स्टोर होगा

देश का पहला स्टोर

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार टाइटन प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों के लिए इस तरह का प्रयोग करने जा रही है। इसमें कम से कम ज्वैलरी की कीमत 10 लाख रुपये होगी। यानी यहां पर खरीदारी करना हर किसी के बस की बात नहीं होगी। रिपोर्ट के अनुसार जिस तरह आर्गनाइज्ड ज्वैलरी का मार्केट बढ़ रहा है। उसे देखते हुए कंपनी यह प्रयोग करने जा रही है। हालांकि कंपनी के प्लान पर रिपोर्ट में टाइटन के तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है।

End of Feed