100 रुपये से कम का यह स्मॉल-कैप स्टॉक 4 करोड़ डॉलर के मुकदमे के बाद हुआ रिकवर

Eraaya Lifespaces ने Elara Capital पर $4 करोड़ (₹332 करोड़) के FCCBs की बकाया राशि को लेकर इंग्लैंड और वेल्स की हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा गया। पिछले 5 सालों में इस स्टॉक ने 9,225% रिटर्न दिया है और यह निवेशकों के लिए एक मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है।

शेयर बाजार में Eraaya Lifespaces के शेयरों में सोमवार, 17 मार्च को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, दिन के निचले स्तर से शेयर रिकवर हुआ लेकिन फिर भी यह रेड जोन में बना रहा। कंपनी ने हाल ही में Elara Capital PLC के खिलाफ $4 करोड़ (लगभग ₹332 करोड़) के दावे को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की है, जिसके बाद स्टॉक में हलचल देखी गई।

Eraaya Lifespaces Share, Eraaya Stock News, Elara Capital Lawsuit

Eraaya Lifespaces ने Elara Capital पर किया $4 करोड़ का दावा

मुकदमे की पूरी डिटेल

Eraaya Lifespaces ने अपने शेयरधारकों की मंजूरी लेने के बाद 29 जुलाई 2024 को Foreign Currency Convertible Bonds (FCCBs) जारी किए थे, जिनकी कुल राशि $12 करोड़ (लगभग ₹996 करोड़) थी। हालांकि, कंपनी का दावा है कि अब तक उसे $4 करोड़ (लगभग ₹332 करोड़) की राशि प्राप्त नहीं हुई है। इस प्रक्रिया में सहायता के लिए Elara Capital को नियुक्त किया गया था, लेकिन Eraaya का आरोप है कि Elara Capital FCCBs की शेष राशि को रिलीज़ करने से इनकार कर रही है और कंपनी के हितों के खिलाफ काम कर रही है। इस विवाद को लेकर Eraaya ने इंग्लैंड और वेल्स की हाई कोर्ट में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

End of Feed