सेंसेक्स की इन 7 कंपनियों ने निवेशकों को कराया 1.54 लाख करोड़ का नुकसान, रिलायंस ने दिया जोर का झटका

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते बिकवाली के कारण निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों पर भी इसका असर हुआ।

शेयर बाजार में पिछले हफ्ते गिरावट रही। बता दें कि बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स कुल 639.61 अंक और एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 171.55 अंक गिरकर बंद हुआ। इसका असर सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप पर हुआ। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से कुल 1.54 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। यानी रिलायंस क शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को जोर का झटका लगा।

Sensex

सेंसेक्स

इन कंपनियों का मार्केट कैप घटा

बाजार में गिरावट के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गई।

End of Feed