रुपया संभलने का नाम नहीं ले रहा! अमेरिकी डॉलर के मुकाबले फिर हुआ कमजोर, जानें ताजा रेट

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है।हालांकि, आरबीआई लगातार रुपये को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। ईरान संकट और कच्चे तेल में उछाल से रुपये पर दबाब बढ़ा है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तमाम कोशिशों के बावजूद रुपया संभलने का नाम नहीं ले रहा है। रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 28 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.64 पर आ गया। करेंसी एक्सपर्ट के अनुसार, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के जबरन श्रम से जुड़े आयात उल्लंघनों के मामले में भारत सहित 53 अन्य देशों पर 12.5 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के प्रस्ताव से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.43 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 95.64 के स्तर तक पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 28 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को 17 पैसे की गिरावट के साथ 95.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Dollar Vs rupee

रुपया लुढ़का

डॉलर इंडेक्स में मजबूती

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.24 पर रहा।

End of Feed