Thaai Casting IPO: थाई कास्टिंग का आईपीओ काफी शानदार रहा। इसका आईपीओ 15 फरवरी को खुला था और 20 फरवरी को बंद हुआ। इस दौरान कंपनी के आईपीओ को 375.43 गुना सब्सक्राइब किया गया। थाई कास्टिंग के आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 77 रु तय हुआ है। कंपनी आईपीओ के जरिए 47.20 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 1600 शेयरों की थी। यानी निवेशकों को कम से कम 1600 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना था। ये एक एसएमई आईपीओ था। आगे जानिए इसका जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) कितना है।
थाई कास्टिंग का GMP है 90 फीसदी
ये भी पढ़ें -
कितना है जीएमपी
थाई कास्टिंग का जीएमपी 70 रु है। जबकि इसका आईपीओ प्राइस 77 रु है। यानी इसका शेयर फिलहाल 90 फीसदी से अधिक प्रीमियम पर है। कंपनी ने आईपीओ में 4,048,000 शेयर बिक्री के लिए रखे थे। जबकि इसके मुकाबले कंपनी को 1,51,97,39,200 शेयरों के लिए आवेदन मिले।
कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
- सबसे पहले थाई कास्टिंग के आईपीओ की रजिस्ट्रार Purva Sharegistry India की वेबसाइट पर जाएं
- आईपीओ क्वेरी पेज पर ड्रॉप-डाउन लिस्ट से "थाई कास्टिंग लिमिटेड आईपीओ" चुनें
- अपना एप्लिकेशन नंबर या पैन नंबर चुनें और दर्ज करें
- फिर सर्च बटन पर क्लिक करें
क्या है कंपनी का बिजनेस
थाई कास्टिंग लिमिटेड एक ऑटोमोबाइल ऑक्सीलियरी फर्म है जो फेरस और नॉन-फेरस मैटेरियल्स की सटीक मशीनिंग, इंडक्शन हीटिंग और उच्च दबाव डाई कास्टिंग करती है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ऑटोमोबाइल कम्पोनेंट की एक डायवर्स रेंज शामिल है। इनमें इंजन माउंटिंग सपोर्ट ब्रैकेट, ट्रांसमिशन माउंट, फोर्क शाफ्ट और हाउसिंग, आर्मेचर, स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकल कनेक्टर और वाईएफजी बेस फ्रेम शामिल हैं।
